उदयपुर। टैक्सी ड्रइावर व ऑटो चालकों के लिए अब यूनिफार्म तय की जाएगी। साथ ही नेमप्लेट लगाना भी अनिवार्य किया जाएगा। सिटी के इन चालकों का पूरा डेटाबेस तैयार होगा। सिटी एमएलए ताराचंद जैन ने एसपी योगेश गोयल को पत्र लिखने के बाद वार्ता कर इस पर सहमि प्रदान की है।
बातचीत में बताया कि विश्व प्रसिद्ध उदयपुर में पूरे साल देश-विदेश से पर्यटकों की आवाजाही रहती है। ऐसे में कई बार पर्यटकों व आमजन के साथ घटनाएं होती रहती है। यही नहीं कई बार टैक्सी चालक व ऑटो चालक भी इन घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। पर्यटकों, आमजन व ड्राइवरों की सुरक्षा व साफ छवि के लिए यह निर्णय किया गया है।
इसके तहत निम्न कार्य किए जाएंगे
- टैक्सी, ऑटो, तीन पहिया चालको की पहचान के लिए उनका निर्धारित ड्रेस एवं नेम प्लेट पहनने हेतु पाबंद करावें।
- टैक्सी, ऑटो, तीन पहिया के मालिक का नाम।
- टैक्सी, ऑटो, तीन पहिया चालक का नाम।
- चालक का पूर्ण पता।
- चालक के मोबाईल नंबर।
- टैक्सी, ऑटो, तीन पहिया वाहन नंबर।
- टैक्सी, ऑटो, तीन पहिया वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर।
- पुलिस हेल्प लाइन नंबर।
- पर्यटक हेल्प लाइन नंबर।
- वाहन से संबंधित आवश्यक विवरण।
इससे आपराधिक गतिविधियों में भी कमी आएगी एवं पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी।
About Author
You may also like
गुजरात में घोटाले के उदयपुर से जुड़े तार : 100 करोड़ के घोटाले का आरोपी ठगी की कमाई से उदयपुर में बनाना चाहता था रिजॉर्ट, कांग्रेस नेता समेत 2 गिरफ्तार
सादगी की मिसाल : उदयपुर पहुंचे पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, PM की अपील पर 14 की जगह सिर्फ 4 गाड़ियों के काफिले में चले
बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती : उदयपुर संभाग से 8 हजार लोग दिल्ली रवाना, लाल किला मैदान में जुटेगा देश का जनजातीय समाज
1500 वर्षों के शौर्य, स्वाभिमान और जीवंत विरासत का प्रामाणिक दस्तावेज़ — महाराणा
उदयपुर में छिपकर रह रहा था शातिर ठग : AI से फर्जी ID बना मैट्रिमोनियल साइट्स पर महिलाओं को ठगने वाला अहमदाबाद से गिरफ्तार
