उदयपुर जिले में थाना सवीना पुलिस की कार्रवाई
उदयपुर। उदयपुर जिले की सवीना थाना पुलिस की टीम ने करीब 7 महीने पहले थाना क्षेत्र में नागा साधु के वेश में एक व्यक्ति के पहने सोने के जेवर गुमराह कर लूटने के मामले में आरोपी नागा साधु धारूनाथ उर्फ धुरव नाथ पुत्र अजानाथ (32) निवासी थाना देहगांव जिला गांधीनगर गुजरात को बापर्दा गिरफ्तार किया है।
एसपी योगेश गोयल ने बताया कि घटना के संबंध में 19 अक्टूबर 2023 को बसंत विहार सैक्टर-14 निवासी प्रकाश चंद जैन द्वारा रिपोर्ट दी गई कि आज दोपहर एक कार में आए नागा साधु ने रास्ते में उसके पास आकर गाड़ी रोकी और शिव मंदिर का पता पूछा। बातचीत के दौरान संकट दूर करने एवं धन का प्रलोभन देकर उसकी सोने की चेन व हाथ की दो अंगूठी ले ली और अचानक गाड़ी की रफ्तार बढ़ा फरार हो गए।
मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए एसपी गोयल द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा व सीओ जगन पुरोहित एवं एसएचओ फूलचंद टेलर के नेतृत्व में गठित की गई टीम द्वारा मुखबिर तंत्र, तकनीकी संसाधनों, सीसीटीवी फुटेज एवं घटना में प्रयुक्त वाहन की पहचान कर आरोपी धारूनाथ उर्फ धुरव नाथ को गुजरात से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी के पास से पुलिस ने हड़पी गई सोने की चेन व दोनों अंगूठी तथा घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त कर लिया है। जिससे अन्य दूसरी वारदातों के संबंध में पुलिस गहनता से पूछताछ करने में जुटी है।
—————
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों में मतदान शुरू : कानोड़ और मावली में भी कतारें; 220 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज
राजस्थान निकाय चुनाव : 39 जिलों की 162 निकायों में लोकतंत्र का उत्सव, सुबह से कतारों में दिखे वोटर, 57 लाख से अधिक लोग चुनेंगे शहर की सरकार
पर्दे के पीछे का उदयपुर : जब हर चौखट पर सजता है दरबारे-खास और किरदार बदलते हैं नकाब
सत्य निकेतन की शिक्षा-सुरंग : अठारह हज़ारी पिंजरे, कांपती नींवें और शोक संदेशों की मौसमी बारिश
उदयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा को रोड शो : ट्रैफिक जाम में फंसा ‘ट्रिपल इंजन’ और कश्मीर का मुगालता
