– पर्यावरण मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
– खनन परियोजनाओं के पुनर्मूल्यांकन में करेंगी सहयोग
उदयपुर। खनन परियोजनाओं के पुनर्मूल्यांकन को लेकर गठित राज्य स्तरीय पर्यावरण समाघात निर्धारण प्राधिकरण के सहयोग के लिए अब राजस्थान में 2 के बजाए 4 राज्य स्तरीय विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति होंगी। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने इसके लिए अधिसूचना जारी करते हुए दो और कमेटियां गठित की हैं। इसमें उदयपुर जोन के लिए गठित एसईएसी-4 में सेवानिवृत्त सीसीएफ एवं एनटीसीए मेम्बर राहुल भटनागर को अध्यक्ष बनाया गया है। कमेटी में उदयपुर के ओमप्रकाश शर्मा, नवीनकुमार व्यास, सतीश कुमार श्रीमाली व डॉ अनुपम भटनागर को सदस्य तथा सदस्य सचिव राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जयपुर के अपर मुख्य पर्यावरण अभियंता को मनोनीत किया है। कमेटी का कार्यक्षेत्र उदयपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा रहेगा। प्रदेश स्तर पर गठित एक अन्य राज्य स्तरीय विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति (एसईएसी-3) के अध्यक्ष दयाराम सहारण को नियुक्त किया गया है।
About Author
You may also like
उदयपुर: एसीबी का बड़ा धमाका, संयुक्त निदेशक के लिए 30,000 रुपये की घूस लेते दलाल गिरफ्तार, अधिकारी मौके से फरार
पर्दे के पीछे : उदयपुर के चौराहे पर ‘वक़्त’ का नया सेल्यूलॉयड और शिल्पियों का मुग़ल-ए-आज़म
आधी आबादी की सुरक्षा का नया सवेरा : उदयपुर पुलिस की अनूठी पहल ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान’, रंगमंच पर हुआ शक्ति का सम्मान
विरासत बनाम तुगलकी फरमान : क्या पाबंदियों के बोझ तले दम तोड़ देगा उदयपुर का ऐतिहासिक गुलाबबाग?
डीपीएस स्कूल के पास पसरा गंदगी का साम्राज्य : 500 मीटर के दायरे में 25 से ज्यादा कचरा पॉइंट, बेजुबान जानवर गंदगी खाने को मजबूर
