उदयपुर। कच्चे मकान की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गए एक युवा दंपती की मौत उस समय हो गई, जब वे घर से 200 मीटर दूर स्थित नाले से मिट्टी खोद रहे थे और मिट्टी अचानक ढह गई। यह हृदयविदारक घटना उदयपुर जिले के लसाडिया थाना क्षेत्र के भरैव के बेड़ावाला फला गांव में घटित हुई।
सूत्रों के मुताबिक मदनलाल मीणा (26) और उनकी पत्नी हिरकी मीणा (21) नाले से मिट्टी लेने गए थे। मजदूरी से लौटे दादा उदा मीणा को पोते-पोतियों ने बताया कि उनके माता-पिता सूखे नाले की ओर गए थे। जब उदा मीणा नाले में पहुंचे, तो उन्हें ढही मिट्टी में बेटे और बहू की चप्पलें और गेती-फावड़ा दिखे। मिट्टी हटाने पर उन्होंने दोनों के शव मिट्टी में दबे पाए। यह दृश्य देखकर उदा मीणा का दिल दहल गया।
पुलिस कार्रवाई : लसाडिया थानाधिकारी हर्षराज सिंह शक्तावत ने मीडिया को बताया कि मंगलवार रात को ही दोनों शवों को मिट्टी से बाहर निकालकर लसाड़िया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
प्रशासन की सहायता : दंपती की मौत के बाद उनके बच्चों की जिम्मेदारी दादा उदा मीणा पर आ गई है। प्रशासन ने सरकारी मदद का आश्वासन दिया है। इस बीच, सूचना मिलने पर पूर्व प्रधान कन्हैयालाल मीणा, लसाडिया तहसीलदार रामजीलाल गुर्जर और भरैव पटवारी सीएचसी लसाडिया पहुंचे और पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया।
About Author
You may also like
परदे के पीछे: चकाचौंध के बाज़ार में जिस्म, जेवर और जिंदगी की जद्दोजहद
नई पीढ़ी को कसूरवार ठहराने से पहले, उसे समझिए…बदलती सोच, बिखरते संवाद और संस्कारों की नई कसौटी
विजयदशमी विशेष: ‘सत्यं वद, धर्मं चर’ का शाश्वत संदेश और आधुनिक समाज में रावण-दहन की सार्थकता
नारायण सेवा संस्थान में देवी भागवत की पूर्णाहुति : 501 दिव्यांग कन्याओं का हुआ महापूजन, सांसद मन्नालाल रावत बोले—निःशुल्क सेवा से संस्थान ने बढ़ाया मेवाड़ का मान
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने उदयपुर पहुंचकर पूर्व राज परिवार की विजयराज कुमारी जी मेवाड़ को दी श्रद्धांजलि, डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मिलकर व्यक्त की संवेदना
