उदयपुर। प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर बुधवार को विभिन्न कॉलेजों के छात्र नेताओं ने कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ छात्रों ने कलक्ट्रेट के गेट पर लगे बैरिकेड्स पर चढ़कर नारेबाजी की और पुलिस से उलझ गए।
प्रदर्शन का घटनाक्रम :
सुखाड़िया विश्वविद्यालय, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, और मीरा गर्ल्स कॉलेज के छात्र-छात्राएं सुखाड़िया विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर एकत्रित हुए। वहां से वे विवि मार्ग, विवेकानंद चौराहा, अशोक नगर, और शास्त्री सर्किल होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट के बाहर छात्रों ने जोरदार नारेबाजी की।
पुलिस और छात्रों के बीच तनाव :
छात्रों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी और कलेक्ट्रेट के गेट के बाहर बैरिकेड्स पर सतर्कता बरती। इस बीच कुछ छात्र बैरिकेड्स पर चढ़ गए और पुलिसकर्मियों से उलझ गए। पुलिस ने छात्रों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे और नारेबाजी करते रहे।
मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन :
प्रदर्शन के बाद छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने जल्द से जल्द राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की। छात्र नेता रौनक राज सिंह शक्तावत ने बताया कि उनकी मांग केवल चुनाव कराने की है और विरोध-प्रदर्शन लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत किया गया। इस दौरान छात्र नेता अविनाश कुमावत, उपनिषेद प्रजापत, प्रवीण टांक आदि भी मौजूद थे।
About Author
You may also like
आधी आबादी की सुरक्षा का नया सवेरा : उदयपुर पुलिस की अनूठी पहल ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान’, रंगमंच पर हुआ शक्ति का सम्मान
विरासत बनाम तुगलकी फरमान : क्या पाबंदियों के बोझ तले दम तोड़ देगा उदयपुर का ऐतिहासिक गुलाबबाग?
डीपीएस स्कूल के पास पसरा गंदगी का साम्राज्य : 500 मीटर के दायरे में 25 से ज्यादा कचरा पॉइंट, बेजुबान जानवर गंदगी खाने को मजबूर
मध्य पूर्व में महायुद्ध फिर युद्ध की आहट: सीजफायर के बावजूद ईरान पर अमेरिका की भीषण एयरस्ट्राइक, 80 से ज्यादा ठिकाने तबाह, तेहरान नेजवाबी कार्रवाई की धमकी
स्कूली बच्चों को सिखाए गए आपदा प्रबंधन के गुर, NDRF की टीम ने दी विशेष ट्रेनिंग
