विवाहिता की संदिग्ध मौत पर परिजनों का प्रदर्शन
उदयपुर। उदयपुर में एक विवाहिता की डूंगरपुर स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों और समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों ने प्रदर्शन के दौरान बताया कि बेटी को दहेज के लिए लगातार परेशान किया जाता रहा है। अब उनकी बेटी तो नहीं रही, लेकिन परिवार को न्याय चाहिए।
उदयपुर में मौसम का कहर : सेमारी और झाड़ोल में बिजली गिरने से एक की मौत
उदयपुर। शहर में मौसम का मिजाज बदल गया है। सेमारी और झाड़ोल में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उदयपुर शहर में दिनभर रिमझिम बारिश होती रही, जबकि बीती रात तेज हवा और बारिश के कारण कई पेड़ गिर गए।

बारिश के बाद बिजली संकट, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं
उदयपुर। बारिश के बाद उदयपुर के कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोग परेशान हो गए। बिजली बंद होने की वजह से नागरिकों ने बिजली निगम के बाहर धरना दिया और जल्द से जल्द बिजली बहाल करने की मांग की।
उदयपुर में बदलते मौसम और इन दुखद घटनाओं ने शहरवासियों को झकझोर कर रख दिया है। प्रशासन और संबंधित विभागों से मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है।
About Author
You may also like
उदयपुर में बिजली निगम की घोर लापरवाही : भीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, बैठकों में मशगूल अफसरों की नाक के नीचे जनता त्रस्त
उदयपुर में कन्हैयालाल के बेटे के विरोध के बाद बड़ा फैसला : डीएसपी गोविंद सिंह की ज्वाइनिंग पर लगी रोक
राष्ट्रीय स्तर पर चमका उदयपुर का नाम : दी उदयपुर महिला समृद्धि अर्बन को-ऑप. बैंक लि. को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार, लखनऊ और पूना में हुआ सम्मान
इंटरनेशनल बुलेटिन : खाड़ी देशों से आई दर्दनाक और बड़ी खबरें, ट्रंप की एंट्री से ईरान-इसराइल युद्ध पर लगा ब्रेक
मैदान पर 15 साल की बेटियों का महा-धमाका : जिंक फुटबॉल गर्ल्स एकेडमी ने पहले ही सीज़न में जीता ‘ए’ डिवीज़न का खिताब, रचा इतिहास
