उदयपुर। उदयपुर विकास प्राधिकरण के दक्षिण विस्तार योजना स्थित जोगी तालाब क्षेत्र के प्राकृतिक संरक्षण और संवर्धन को लेकर प्रयास किए जाएंगे। असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने यूडीए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा के बाद इस संबंध में दिशा-निर्देश प्रदान किए।
असम के राज्यपाल कटारिया ने विधायक, उदयपुर ग्रामीण फूल सिंह मीणा, पूर्व न्यास (प्राधिकरण) अध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, पूर्व गिर्वा-प्रधान तख्तसिंह शक्तावत, पार्षद श्रीमती राजकुमारी गन्ना, श्रीमती संतोष मेनारिया एवं स्थानीय सरपंच सत्यनारायण गमेती आदि की उपस्थिति में जोगी तालाब क्षेत्र में पौधारोपण कर यूडीए के वृक्षारोपण अभियान का आगाज किया।
इस दौरान राज्यपाल कटारिया ने जोगी तालाब के चारों ओर वृक्षारोपण के साथ ही तालाब के परिधीय क्षेत्र में तालाब की तरफ ऐसे पौधे लगाये जाने के निर्देश दिए जिससे तालाब का पानी गंदा न हों। उन्होंने तालाब के दूसरी तरफ छायादार एवं कुछ फलदार पेड़ लगाने के भी निर्देश दिए ताकि तालाब में पक्षियों को भी भोजन मिल सकें।
राज्यपाल कटारिया ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं प्राधिकरण टीम के साथ जोगी तालाब परिधीय क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क कार्य की भी समीक्षा कर कार्य में आ रही बाधाओं की भी जानकारी ली गयी।
लेंड स्केपिंग करने के निर्देश
साथ ही जोगी तालाब पाल पर निर्मित गजिबों के चारों तरफ भी लेण्ड़ स्केपिंग एवं फूलवारी विकसित कर इसे फेन्सिंग के माध्यम से संरक्षित करने के भी निर्देश प्रदान किये गये ताकि उक्त क्षेत्र को और अधिक सुन्दर बनाये जाकर आने वाले लोगो को इसका लाभ मिल सकें। इस दौरान उदयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त राहुल जैन, अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजीव शर्मा, भूमि अवाप्ति अधिकारी बिन्दुबाला राजावत, अधीक्षण अभियंता अनित माथुर, अधिशाषी अभियंता विजय पटेल एवं प्राधिकरण की समस्त तकनीकी टीम भी उपस्थित रही।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम चुनाव : तीन दशकों से अजेय रहे भाजपाई किले में टिकट वितरण की जंग, पंजाब राजभवन तक पहुंचा हर वार्ड का आंतरिक फीडबैक
कमबैक अनिल सिंघल
पर्दे के पीछे : उदयपुर निकाय चुनावी उत्सव की पटकथा और शह-मात का सिनेमा
विद्या भवन में अकादमिक ज्ञान के साथ सिखाया जाता है चरित्र निर्माण : राजेंद्र भट्ट
दस मिनट में बच्चे का शव निकाला, जवाबदेही गहरे पानी में डूबी : केशव नगर में खाली प्लॉट में भरे पानी में हादसा, प्रशासन पर उठे सवाल
