राजसमंद। राजसमंद में एक भयानक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। पहले एक ट्रेलर और टैंकर की जोरदार टक्कर हुई और फिर पेट्रोल से भरा टैंकर क्रेटा कार पर पलट गया, जिससे कार में सवार सभी लोग टैंकर के नीचे दब गए। हादसा चारभुजा थाना सर्किल में राजसमंद-गोमती फोरलेन (उदयपुर-ब्यावर हाईवे) पर मानसिंह का गुढा में हुआ।

एक्सीडेंट के बाद हाईवे पर भारी जाम लग गया। मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारी भी हालात को संभालने में जुटे रहे। हादसे के बाद क्रेन मंगवाकर टैंकर को सीधा किया गया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू किया गया। टैंकर के नीचे दबी कार को निकालने के लिए सिविल डिफेंस टीम को बुलाया गया। शव बुरी तरह से गाड़ी में चिपके हुए थे, जिन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा कार को ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ। हादसे के बाद भी टैंकर से पेट्रोल का रिसाव जारी था, जिससे और भी खतरा बना हुआ था।
मृतकों में केलवाड़ा निवासी दीनबंधु (32) पुत्र जगदीश उपाध्याय, पुरुषोत्तम उर्फ पवन उपाध्याय (40) पुत्र जगदीश उपाध्याय, रेणुका उपाध्याय (34) पत्नी पुरुषोत्तम उपाध्याय, मनसुख देवी (68) पत्नी जगदीश उपाध्याय शामिल हैं। ये सभी किसी पारिवारिक कार्यक्रम में जा रहे थे।
यह हादसा एक परिवार के चार लोगों की जिंदगी खत्म कर गया, और उनके प्रियजनों के लिए एक गहरा सदमा छोड़ गया।
Rajsamand. Heartbreaking story of accident in Rajsamand: 4 people of same family died due to overturning of tanker full of petrol
राजसमंद। राजसमंद में एक भयानक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। पहले एक ट्रेलर और टैंकर की जोरदार टक्कर हुई और फिर पेट्रोल से भरा टैंकर क्रेटा कार पर पलट गया, जिससे कार में सवार सभी लोग टैंकर के नीचे दब गए। हादसा चारभुजा थाना सर्किल में राजसमंद-गोमती फोरलेन (उदयपुर-ब्यावर हाईवे) पर मानसिंह का गुढा में हुआ।
एक्सीडेंट के बाद हाईवे पर भारी जाम लग गया। मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारी भी हालात को संभालने में जुटे रहे। हादसे के बाद क्रेन मंगवाकर टैंकर को सीधा किया गया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू किया गया। टैंकर के नीचे दबी कार को निकालने के लिए सिविल डिफेंस टीम को बुलाया गया। शव बुरी तरह से गाड़ी में चिपके हुए थे, जिन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा कार को ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ। हादसे के बाद भी टैंकर से पेट्रोल का रिसाव जारी था, जिससे और भी खतरा बना हुआ था।
मृतकों में केलवाड़ा निवासी दीनबंधु (32) पुत्र जगदीश उपाध्याय, पुरुषोत्तम उर्फ पवन उपाध्याय (40) पुत्र जगदीश उपाध्याय, रेणुका उपाध्याय (34) पत्नी पुरुषोत्तम उपाध्याय, मनसुख देवी (68) पत्नी जगदीश उपाध्याय शामिल हैं। ये सभी किसी पारिवारिक कार्यक्रम में जा रहे थे।
यह हादसा एक परिवार के चार लोगों की जिंदगी खत्म कर गया, और उनके प्रियजनों के लिए एक गहरा सदमा छोड़ गया।
About Author
You may also like
उदयपुर होटल एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल, नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देना होगी पहली प्राथमिकता
महिला समृद्धि बैंक ने 32वें स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ किया ‘हरियालो राजस्थान’ का आगाज़
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकेगा उदयपुर का नाम : इटली की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित होगा दिनेश कोठारी का फोटोग्राफ
नाइट रन 2.0, सेफ वुमन, सेफ उदयपुर थीम पर 13 जून को दौड़ेंगी 300 से अधिक महिलाएं, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देंगी
विश्व युद्ध का खतरा टला! राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होने वाले नए हमले रोके, बोले- डील पक्की, जल्द होगी घोषणा