
उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान द्वारा कोयम्बटूर में आयोजित नारायण आर्टिफिशियल लिंब फिटमेंट कैंप में 648 दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ-पैर व कैलिपर लगाए गए।
मुख्य अतिथि माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष गोपाल माहेश्वरी व विशिष्ट अतिथि राजस्थानी संघ के अध्यक्ष गौतम श्रीश्रीमाल, समाजसेवी वेंकटेश प्रसाद, कैलाश जैन, संतोष मूंदड़ा सीताराम, कमल किशोर अग्रवाल व अटल जायसवाल तथा संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर शिविर का उद्घाटन किया।
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने अतिथियों का मेवाड़ की पाग व उपरणा पहनाकर स्वागत किया। शिविर में 538 के कृत्रिम हाथ-पैर व 110 दिव्यांगों के लिए कैलिपर लगाए गए।
उल्लेखनीय है कि विगत 28 अप्रैल को कोयम्बटूर में शिविर लगाकर इनके कृत्रिम अंग व कैलिपर बनाकर विशेषज्ञ चिकित्सकों व तकनीशियनों ने माप लिया था। संस्थान निदेशक भगवान प्रसाद गौड़ व प्रभारी हरि प्रसाद लढ्ढा ने अतिथियों को शिविर का अवलोकन कराया। संचालन ऐश्वर्य त्रिवेदी ने किया।
About Author
You may also like
झीलों की नगरी में फिर सजा ‘पर्यटन सुरक्षा’ का तमाशा : फीते कटने से नहीं, जवाबदेही तय होने से सुरक्षित होते हैं सैलानी
उदयपुर की रामलीला : इमोशन, ड्रामा और हाई-ऑक्टेन एक्शन का परफेक्ट ब्लेंड, जटायु के बलिदान ने खींचे दर्शकों के आंसू
तकनीक जब इंसान की सहूलियत बने: हिंदुस्तान जिंक और उबर का यह साझा कदम भारतीय कॉर्पोरेट जगत के लिए एक नजीर
मेवाड़ की माटी में सत्ता की चौसर: जब पंचायत के अखाड़े में दांव पर लग जाए दिग्गजों की चौधराहट
उदयपुर में रामलीला का मंचन (तीसरा दिन) : जब पत्थर में जान फूंक दी गई और निम्बार्क मैदान में छलक उठीं आंखें
