
उदयपुर। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स, राजस्थान राज्य के उदयपुर सम्भाग से 96 स्काउट एवं गाइड तथा 7 प्रभारी शिक्षकों का दल राष्ट्र कथा शिविर, राजकोट (गुजरात) में सहभागिता हेतु दो बसों द्वारा रवाना हुआ।

डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाइजर उदयपुर शांता वैष्णव ने बताया कि इस अवसर पर राज्य मुख्यालय से राज्य सचिव नरेंद्र औदिच्य, राज्य संगठन आयुक्त आर.डी. गिल तथा संयुक्त उप निदेशक कार्यालय उदयपुर के पदाधिकारी ललित कुमार बुनकर एवं महक सनाढ्य ने हरी झंडी दिखाकर दल को शुभकामनाओं सहित रवाना किया।
यह राष्ट्र कथा शिविर स्काउट-गाइड विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, संस्कार, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के विकास के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
About Author
You may also like
उदयपुर : नारायण सेवा संस्थान में मुनि आदित्य सागर का सान्निध्य, कहा– व्यक्ति का वर्तमान और भविष्य उसके कर्मों पर निर्भर
उदयपुर: नगर निगम के 80 पार्षदों के मोबाइल नंबरों की सूची अब यहां देखिए
बजरंगबली के आह्वान के साथ गूंजेगी रामधुन : लेकसिटी में आज से वृंदावन के कलाकारों द्वारा जीवंत होगी मर्यादा पुरुषोत्तम की लीला
स्मृति शेष : भट्टियानी चौहट्टा की ‘रजनी (गीता देवी)’ और एक सादगी भरी विदाई
उदयपुर डायरी : रात का खाना, चौड़ी सड़कें और बदलते शहर की तस्वीर
