
उदयपुर। अमेरिकी विश्वविद्यालय के छात्रों का एक दल महाराणा भूपाल अस्पताल के बाल चिकित्सालय में शनिवार को संचालित कुपोषण उपचार केंद्र का दौरा किया।
यह दल साल में दो बार उदयपुर आता है, जहाँ वे न केवल कुपोषण उपचार केंद्र का अवलोकन करते हैं, बल्कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी जानकारी लेते हैं।
कुपोषण उपचार केंद्र के प्रभारी, डॉ. आर.एल. सुमन ने छात्रों को राजस्थान में चल रहे कुपोषण उन्मूलन प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि कैसे ये केंद्र समुदाय आधारित कुपोषण प्रबंधन के तहत काम कर रहे हैं और किस प्रकार की सेवाएँ यहाँ प्रदान की जा रही हैं।
डॉ. सुमन ने विद्यार्थियों को रीजनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के बारे में भी बताया, जो यूनिसेफ के सहयोग से संचालित होता है। यह केंद्र छह जिलों में महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ मिलकर कार्य करता है।
इस अवसर पर छात्रों और प्रोग्राम डायरेक्टर ने कुपोषण उपचार केंद्रों की सेवाओं और सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की।
इस विजिट का समन्वय कुमारिल अग्रवाल ने किया, और कुपोषण उपचार केंद्र के नर्सिंग ऑफिसरों ने भी सहयोग प्रदान किया।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम चुनाव : वार्ड 36 में पति-पॉवर के दम पर डिंपल कुंवर का टिकट तय, कार्यकर्ताओं में आक्रोश, बगावत की आहट
उदयपुर नगर निगम चुनाव : माकपा के दो प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, रैली निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन, वार्ड 31 से मुस्कान राही और 32 से राजेंद्र वसीटा मैदान में
टिकट की भागमभाग के बीच त्याग की मिसाल
सियासत के परदे के पीछे : जब तलवार से नहीं, डर की फुसफुसाहट से कट गया टिकट
वो बचाने वाले को भी गहरे पानी में खींच रही थी…फतहसागर की लहरों से जिंदगी छीन लाए सिटी हीरो
