
उदयपुर। नेहरू युवा केंद्र उदयपुर के ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत महाराणा भूपाल चिकित्सालय में एक प्रभावी स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए डॉ. आर.एल. सुमन ने कहा, “स्वच्छता केवल भौतिक सफाई नहीं, बल्कि हमारे विचारों और समाज की शुद्धता का प्रतीक है। स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे।” उन्होंने स्वच्छता को एक आदत बनाने का आग्रह किया, जिससे हम स्वस्थ जीवन जी सकें और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण छोड़ सकें।
इस मौके पर शुभम पुरबिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। जगदीश अहिर ने “सेवा से सीखें” कार्यक्रम की जानकारी दी।
कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ, एनवाईकेएस, और NSS के स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से सफाई कार्य में भाग लिया। प्रमुख अतिथियों में डॉ. संजीव टांक, डॉ. बलदेव मीना, और अन्य शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता की शपथ ली गई, जिसमें सभी ने मिलकर स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
About Author
You may also like
उदयसागर की छाती पर पांच साल का शाही अट्टहास
साउथ अफ्रीका के बाद भारत बना 400+ चेज करने वाला दूसरा देश : गिल के ऐतिहासिक दोहरे शतक से वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली धमाकेदार जीत
राजस्थान राज्य विश्वविद्यालय अशैक्षणिक अधिकारी-कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार
उदयपुर में रामलीला की वापसी : जब डिजिटल दौर में मंच पर उतरते हैं मर्यादा पुरुषोत्तम
विधायक ताराचंद जैन की तत्परता से टला उदयपुर का जल संकट: 72 घंटे के तुगलकी फरमान पर रोक, 48 घंटे में ही होगी जलापूर्ति
