उदयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देशानुसार राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा के 1 वर्ष पूरा होने पर गुरुवार को पूरे देश में सांकेतिक रूप से भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई उसी क्रम में उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अध्यक्ष फतह सिंह राठौड के नेतृत्व में सूरजपोल चौराहे से बापू बाजार होते हुए दिल्ली गेट तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई।
दिल्ली गेट पर आम सभा हुई जिसमें सभी नेताओं ने अपना संबोधन दिया शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि शिव शंकर मेंनारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के 1 वर्ष पूरा होने पर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की प्रतीकात्मक भारत जोड़ो यात्रा में सभी कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जोड़ो जोड़ो भारत जोड़ो, नफरत छोड़ो भारत जोड़ो राहुल जी संघर्ष करो देश आपके साथ हैं।
कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए यात्रा में चल रहे थे दिल्ली गेट पर आमसभा हुई जिसमें उपस्थित शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश को जोड़ने का काम किया है आज की तारीख में देश की केंद्र सरकार धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ करते हुए सांप्रदायिकता की बात करती हैं वह देश में नफरत फैला रहे हैं जिसमें वह कामयाब नहीं होंगे।
कांग्रेस पार्टी सभी धर्म को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है इस अवसर पर उदयपुर शहर विधानसभा के प्रभारी असरार अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि देश में सांप्रदायिकता का राज है और देश का माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे हैं ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओ को देश को जोड़ने का काम करना है हम सभी देश में नफरत का माहौल मिटा कर मोहब्बत का माहौल पैदा करें यही हमारे देश के प्रति फर्ज है।
वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में देश की धर्मनिरपेक्षता कायम रखने के लिए कांग्रेस पार्टी का पुनः सत्ता में आना आवश्यक है हम सभी एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी के लिए काम करें और आने वाले विधानसभा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को पुनः राज्य और देश में सत्ता में लाएं जिससे देश की सांप्रदायिकता से रक्षा कर सकें उपस्थित जन समूह को संबोधित करने वालों में श्रम कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश श्रीमाली राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव गोपाल कृष्ण शर्मा पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया वरिष्ठ नेता केके शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा अजय सिंह महिला कांग्रेस अध्यक्ष नजमा मेवाफरोश युवक कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह केलावत कौशल नागदा पूर्व उपाध्यक्ष रियाज हुसैन थे कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव सुवालका ने किया धन्यवाद दिनेश दवे ने दिया।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा पार्षद अरुण टाक रवि तरवाड़ी हिदायतुल्लाह शंकर चंदेल गिरीश भारती गोपाल नागर तीरथ सिंह खेरोलिया पंकज पालीवाल हरीश शर्मा सुनील रोजर्स जगदीश कुमावत यशवंत राजोरा हेमंत मेघवाल मोहम्मद अयूब अजय पोरवाल डॉ धर्मेंद्र राजोरा दीपक सुखाड़िया जगदीश जलानिया तुलसीराम लोहार डॉक्टर पी आर व्यास गोविंद सक्सेना सुंदरलाल वशिता के जी मूंदड़ा बबलू टांक दीपक व्यास सुधीर जोशी राजेश जैन शांता प्रिंस जय श्री कुमावत दीपिका कुमावत सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे।
About Author
You may also like
मेवाड़ी परम्परा से हुआ ब्रिक्स देशों के विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत: सिटी पैलेस से हुए अभिभूत
बाबा बैद्यनाथ की स्थापना के साथ नारायण सेवा संस्थान में शिव कथा का विराम
भगीरथ की तपस्या से सीखें धैर्य और लोकसेवा का संकल्प: प्रशांत अग्रवाल
उदयपुर में ध्वस्त होती कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर उठते सवालों के बीच एक पाठक का एसपी डॉ. अमृता दुहन को खुला पत्र
स्कून्यूज़ मेमोरियल अवॉर्ड्स–2026 : दिवंगत महाराणा अरविन्द सिंह मेवाड़ की स्मृति में दिए गए प्रतिष्ठित शिक्षा सम्मान
