मीरा नगर में भी सुचारू हुई जलापूर्ति
उदयपुर। उदयपुर के वॉल सिटी में पानी की गुणवत्ता में शिकायत मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्यवाही करते हुए शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की।

जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल के निर्देशानुसार जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारी व अनुबंधक फर्म एल.एण्ड.टी कंपनी द्वारा पाइप लाइन वॉश के साथ उचित कार्यवाही की गई। पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता ललित कुमार नागौरी ने बताया कि वर्तमान में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।
नागौरी ने बताया कि मीरा नगर हाउसिंग बोर्ड से मीरा नगर होने वाली जलापूर्ति में आ रहे व्यवधान को दूर कर जलापूर्ति सुचारू करवा दी गई है। उन्होंने बताया कि गत सप्ताह विद्युत व्यवधान के कारण कम दबाव से जलापूर्ति हुई। वहीं 8 इंच व्यास का वाल खराब हो जाने पर इसे दुरस्त करवा सुचारू रूप से जलापूर्ति की गई।
उल्लेखनीय है कि उदयपुर के वॉल सिटी एरिया में अमृत 1.0 एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत स्वीकृत कार्यों का क्रियान्वयन उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा कराया गया है। वर्तमान में इस क्षेत्र में जलापूर्ति संचालन-संधारण में उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा ही किया जा रहा है। इस क्षेत्र में 31 डीएमए में से 14 डीएमए प्रतिदिन एवं 17 डीएमए में एकांतर दिवस पर उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा जलापूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है।
About Author
You may also like
राखी पर डाक विभाग की विशेष पहल : उदयपुर मंडल ने सरहद पर तैनात जवानों को भेजीं 2000 राखियां, रविवार को भी खुले रहे डाकघर
निकाय चुनाव 2026 : भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने की नियुक्तियां, अशोक सिंघवी को बनाया उदयपुर संभाग प्रभारी
मिनी पाकिस्तान’ का घिसा-पिटा सियासी नैरेटिव : जब एक जनप्रतिनिधि अपनी ही अवाम को आंकड़ों के बजाय पूर्वाग्रहों से तौलता है
मुस्लिम बस्तियों पर कथित आपत्तिजनक बयान का मामला : वंचित समाज इंसाफ पार्टी ने उदयपुर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग
उदयपुर नगर निगम चुनाव : माकपा ने 6 सीटों पर ठोकी दावेदारी, वार्ड 31 से मुस्कान राही और वार्ड 32 से निवर्तमान पार्षद राजेंद्र वसीटा उम्मीदवार घोषित
