शहर के युवा आज से 25 दिन तक सीखेंगे रंगकर्म की बारीकियां एवं अभिनय के गुर

समर थिएटर वर्कशॉप आज से सूचना केन्द्र में
उदयपुर। शहर के युवाओं को रंगकर्म की बारीकियां एवं अभिनय के गुर सिखाने के लिए सूचना केन्द्र में 25 दिवसीय समर थिएटर वर्कशॉप का शुभारंभ शनिवार 1 जून को होगा।

शहर के उभरते युवा रंगकर्मी शुभम आमेटा एवं जतिन भारवानी वर्कशॉप में युवाओं को प्रोसेस ड्रामा पर आधारित विभिन पहलुओं का प्रशिक्षण देंगे। सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के उपनिदेशक गौरीकांत शर्मा ने बताया कि शहर के युवाओं को रंगकर्म से जोड़ने की दिशा में यह अभिनव प्रयास होगा। 16 वर्ष से अधिक उम्र के चयनित 15 प्रतिभागियों को कार्यशाला में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि सूचना केन्द्र में युवाओं के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाता है।

यहां वाचनालय-पुस्तकालय संचालित है जहां प्रतिदिन 200 से अधिक युवा विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आते है। इसके साथ ही यहां कलादीर्घा में आए दिन प्रदर्शनी एवं साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन होता है। यहा स्थितं रगमंच पर भी नाठक प्रदर्शन, कवि सम्मेलन, जादूई शो के साथ कई मनोरंजनात्क एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।

इसी कड़ी में आज की युवा पीढ़ी को नाट्य कला एवं रंगकर्म की दुनिया से रूबरू कराने के लिए यह वर्कशॉप आयोजित की जा रही है। युवा रंगकर्मी जतिन भारवानी ने बताया कि कार्यशाला में क्रिएटिव जेम्स, वॉइस एण्ड स्पीच, बॉडी मूवमेंट, सेल्फ एक्सप्लारेशन, इम्प्रोवाइजेशन एवं सीन वर्क पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों द्वारा तैयार किये गये नाटक का मंचन भी किया जाएगा। कार्यशाला का समय सुबह 6.30 बजे से 8.30 बजे रहेगा।

(Visited 10 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply