उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा शिल्पग्राम में 1 और 2 जून को आयोजित गुल़जार-ए-गज़ल़ कार्यक्रम के पहले दिन शनिवार को स्वाती सिंह अपनी प्रस्तुति देंगी।

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि गुल़जार-ए-गज़ल़ कार्यक्रम में शिल्पग्राम के मुक्ताकाशी रंगमंच पर सायं 7 बजे देहरादून से पैशन क्लब ऑफ म्यूजिक की स्वाति सिंह एवं दल द्वारा ग़ज़ल प्रस्तुति दी जाएगी। इन प्रस्तुतियों में रफ्ता-रफ्ता, हंगामा, एक अहसान, आज जाने की, रंजिश ही सही सहित गज़लें होंगी।
रविवार 2 जून को नीश एंटरटेनमेंट पुणे द्वारा पद्म भूषण एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से अलंकृत गुलज़ार साहब पर ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति ‘गुल़जार-बात पश्मीने की’ सचिन खेड़ेकर, किशोर कदम एवं पूर्णिमा मनोहर द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। ‘गुलज़ार-बात पश्मीने की’, प्रसिद्ध कवि, गीतकार, लेखक और निर्देशक गुलज़ारजी के जीवन और कार्यों पर आधारित है।
यह शो उनकी विभिन्न फिल्मों के गीतों और अंशों के साथ एक दृश्य-श्रव्य अनुभव है, जैसे आंधी, इजाज़त, किनारा, मौसम, अंगूर से लेकर बंटी और बबली तक कुछ नाम हैं। शो में ‘पुखराज’ और ‘रावी पार’ जैसी उनकी रचनाओं के काव्य और गद्य अंश भी शामिल हैं। इस समारोह में आमजन का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
About Author
You may also like
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विजन : महिला सशक्तिकरण और सस्टेनेबल विकास से समृद्ध हो रहा राजस्थान
अधूरी मूरत में छिपा है पूर्ण जीवन का संदेश : जगन्नाथ रथयात्रा पर वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं
रिसाइक्लिंग से बदला कल : हिंदुस्तान जिंक ने 23 अरब लीटर पानी को दिया नया जीवन
मेवाड़ की राजसी परंपरा और लोक-आस्था का महासंगम : जब शीतलामाता द्वार पर ठाकुर जी का स्वागत करने उमड़ा पूर्व राजपरिवार
जब परम्परा बनी पूजा और श्रद्धा बनी विरासत… मेवाड़ की सदियों पुरानी राजपरम्परा के तहत डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने श्री जगन्नाथ रायजी को अर्पित किए पोशाक एवं भोग
