
उदयपुर/जोधपुर/जयपुर।
राजस्थान समेत पूरे सूबे में ईदुल फ़ितर का मुबारक त्योहार अब 21 मार्च 2026, शनिवार को अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा। गुरुवार की शाम सूबे के किसी भी हिस्से में शव्वाल का चाँद नज़र नहीं आया, जिसके बाद हिलाल कमेटियों ने मशवरे के बाद शनिवार को ईद मनाने का एलान किया है।
उदयपुर में अंजुमन तालीमुल इस्लाम के तहत हिलाल कमेटी ने भी इस बात की तस्दीक की है कि ईद अब शनिवार को मनाई जाएगी। जोधपुर में रूयत-ए-हिलाल कमेटी के सदर काज़ी मोहम्मद तय्यब अंसारी और मुफ़्ती-ए-राजस्थान मौलाना शेर मोहम्मद ख़ान रिज़वी ने एक मुश्तरका प्रेस बयान जारी कर इसकी तस्दीक़ की।
उन्होंने बताया कि 19 मार्च (गुरुवार) को मारवाड़ संभाग समेत सूबे के मुख़्तलिफ़ इलाक़ों में चाँद देखने की कोशिश की गई, लेकिन कहीं से भी “शरई शहादत” हासिल नहीं हुई।
इस फैसले के मुताबिक अब जुमे के दिन रमज़ान का 30वाँ और आख़िरी रोज़ा रखा जाएगा, जबकि शनिवार की सुबह ईद की ख़ास नमाज़ अदा की जाएगी।
उलेमा का पैग़ाम
मुफ़्ती-ए-राजस्थान ने तमाम मुसलमानों से अपील की है कि—
सदक़ा-ए-फ़ित्र (फ़ितरा) ईद की नमाज़ से पहले अदा करें, ताकि हर तबक़ा इस खुशी में शरीक हो सके।
ईद मोहब्बत, भाईचारे और यकजहती का त्योहार है, लिहाज़ा पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाएं।
समाज में अमन, इंसानियत और आपसी भाईचारे का पैग़ाम आम करें।
बाज़ारों में बढ़ी रौनक
चाँद नज़र न आने की खबर के बाद सूबे के कई शहरों के बाज़ारों में रौनक और बढ़ गई है। जुमे के दिन अलविदा जुमा और आख़िरी रोज़े के साथ लोग शनिवार को होने वाले ईद के जश्न की तैयारियों में मसरूफ़ नज़र आ रहे हैं।
About Author
You may also like
मेवाड़ी परम्परा से हुआ ब्रिक्स देशों के विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत: सिटी पैलेस से हुए अभिभूत
बाबा बैद्यनाथ की स्थापना के साथ नारायण सेवा संस्थान में शिव कथा का विराम
भगीरथ की तपस्या से सीखें धैर्य और लोकसेवा का संकल्प: प्रशांत अग्रवाल
उदयपुर में ध्वस्त होती कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर उठते सवालों के बीच एक पाठक का एसपी डॉ. अमृता दुहन को खुला पत्र
स्कून्यूज़ मेमोरियल अवॉर्ड्स–2026 : दिवंगत महाराणा अरविन्द सिंह मेवाड़ की स्मृति में दिए गए प्रतिष्ठित शिक्षा सम्मान
