उदयपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में स्वीप प्रकोष्ठ की ओर से चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में स्वीप प्रकोष्ठ सहप्रभारी व मुख्य आयोजना अधिकारी पुनीत शर्मा एवं जिला समन्वयक डॉ देवीलाल गर्ग ने गुजराती समाज उदयपुर के रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन में गरबा कार्यक्रम में मतदान का महत्व समझाया। उन्होंने सी-विजिल एप एवं वोटर हेल्पलाइन एप की जानकारी दी।
समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप सोनी ने समस्त समाज जन की ओर से 100 प्रतिशत मतदान करने एवं अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प प्रस्तुत किया। इससे पूर्व गुजराती समाज उदयपुर के अध्यक्ष राजेश मेहता ने स्वीप टीम का उपड़ना ओढ़ाकर स्वागत किया। हितेंद्र सोनी ने आभार व्यक्त किया।
About Author
You may also like
इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश आरंभ, दसवीं पश्चात सीधे इंजीनियर बनने का सुअवसर
हार्दिक पांड्या की दूसरी शादी की चर्चा : मॉडल माहिका शर्मा संग उदयपुर में फेरे लेने की अटकलें, जानिए क्या है सच्चाई
नारायण सेवा संस्थान में सेवा, संवेदना और सम्मान का भावपूर्ण संगम
NEET पेपर लीक मामला : NTA एक्सपर्ट और सीनियर प्रोफेसर मनीषा मंधारे 14 दिन की CBI हिरासत में, प्रश्नपत्रों तक थी सीधी पहुंच
राजस्थान की आज की बड़ी खबरें : भीषण सड़क हादसे, लापरवाही और हादसों में कई मौतें, अजमेर पहुंचीं डिप्टी सीएम
