
द मॉरल शॉपी द्वारा भव्य नारी शक्ति सम्मान का आयोजन
उदयपुर। झीलों की नगरी में 16 नवंबर, रविवार को महिला सशक्तिकरण को समर्पित भव्य ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह – हर नारी एक शक्ति’ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दे रहीं महिलाओं को मंच देकर उनका सम्मान करना है।
कार्यक्रम की आयोजिका मयूरा मेहता ने बताया कि नारी अपने आप में एक अद्भुत शक्ति है और उनके इसी आत्मविश्वास व उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए यह विशेष आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उदयपुर की कई जानी-मानी नारी शक्तियां समारोह में शामिल होंगी।
इन विशिष्ट महिलाओं की होगी उपस्थिति
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में रजनी डांगी, चेतना भाटी, विजयलक्ष्मी गलुण्डिया, ऋतु मारू, रश्मि पगारिया, किरण बाला किरण, डॉ. ज्योत्स्ना, पिंकी मंडावत, डॉ. बलदीप कौर, डॉ. रेणु सिरोया, डॉ. दीपमाला मेवाड़ा, रजनी कौर, शीतल शेखावत, योगिनी रुचिका सहित अनेक प्रतिष्ठित महिलाएं उपस्थित रहेंगी।
कार्यक्रम स्थल और आकर्षण
समारोह यूनिवर्सिटी कैंपस के गोल्डन जुबली गेस्ट हाउस ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।
प्रातः 9 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी।
समारोह में मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां, विभिन्न स्टॉल्स, तथा सम्मानित महिलाओं की उपलब्धियों का प्रोजेक्टर प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र होंगे।
हर चयनित महिला को अनेक पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए जाएंगे।
मयूरा मेहता का कहना है कि यह अद्भुत अवसर कई महिलाओं को प्रेरणा देगा और उन्हें आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते प्रदान करेगा।
About Author
You may also like
उदयसागर की छाती पर पांच साल का शाही अट्टहास
सस्टेनेबिलिटी का वैश्विक मानक : हिन्दुस्तान जिंक का यशद भवन कॉर्पोरेट एक्सीलेंस और LEED प्लेटिनम रेटिंग से पुनः अलंकृत
राजस्थान राज्य विश्वविद्यालय अशैक्षणिक अधिकारी-कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार
NATIONAL BULLETIN : Major News Headlines from India and Around the World
उदयपुर में रामलीला की वापसी : जब डिजिटल दौर में मंच पर उतरते हैं मर्यादा पुरुषोत्तम
