उदयपुर। असम के राज्यपाल महामहिम श्री गुलाबचंद कटारिया 22 मार्च को सांय 7:20 पर नई दिल्ली से उदयपुर डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे जहां पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री रवींद्र श्रीमाली एवं चंद्रगुप्त सिंह चौहान एवं पार्टी के पदाधिकारीयो द्वारा उनका स्वागत करने पश्चात अपने निवास स्थान पर पहुंचेंगे जहां पर रात्रि विश्राम करेंगे
भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 23 मार्च 2024 को महामहिम राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया अपने निवास से प्रात: 9:00 बजे डबोक स्थित संस्कार तीर्थ शाश्वत धाम पहुंचेंगे जहां पर जैन दर्शन कन्या महाविद्यालय के दीक्षांत समारोह समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। तत्पश्चात अपरान्ह 4:00 बजे प्रताप नगर एयरपोर्ट रोड स्थित जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ पहुंचेंगे एवं पंडित मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेंगे।

महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद जी कटारिया 24 मार्च से 28 मार्च तक अपने पारिवारिक एवम होली के कार्यक्रमो में व्यस्त रहेंगे
कटारिया 29 मार्च 2024 को दोपहर 12:00 बजे निवास से प्रस्थान कर डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां से दोपहर 1:05 पर गुवाहाटी के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
About Author
You may also like
उदयपुर : नारायण सेवा संस्थान में मुनि आदित्य सागर का सान्निध्य, कहा– व्यक्ति का वर्तमान और भविष्य उसके कर्मों पर निर्भर
उदयपुर: नगर निगम के 80 पार्षदों के मोबाइल नंबरों की सूची अब यहां देखिए
बजरंगबली के आह्वान के साथ गूंजेगी रामधुन : लेकसिटी में आज से वृंदावन के कलाकारों द्वारा जीवंत होगी मर्यादा पुरुषोत्तम की लीला
स्मृति शेष : भट्टियानी चौहट्टा की ‘रजनी (गीता देवी)’ और एक सादगी भरी विदाई
उदयपुर डायरी : रात का खाना, चौड़ी सड़कें और बदलते शहर की तस्वीर
