
उदयपुर। वाणिज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त रविन्द्र जैन को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की इन्टेलिजेंस इकाई ने 8 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जैन पर आरोप है कि उन्होंने एक स्थानीय रिसॉर्ट के जीएसटी सर्वे की रिपोर्ट पर कार्यवाही न करने और आईटीसी क्लेम का फायदा पहुंचाने के बदले रिश्वत की मांग की थी।
परिवादी द्वारा एसीबी को दी गई शिकायत के अनुसार, जैन लगातार 8 लाख रुपये की रिश्वत के लिए दबाव डाल रहे थे। इसके बाद एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन करते हुए उन्हें 1 लाख रुपये नकद और 7 लाख रुपये डमी करेंसी लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। न्यू
घटना के बाद आरोपी के घर और अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है, और अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की संलिप्तता की जांच भी की जा रही है। एसीबी महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा और अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में यह पूरी कार्यवाही हुई।
मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड-7: जब लोकतंत्र तंग गलियों और साइन बोर्ड की तलाश में भटकने लगे
उदयपुर के वार्ड 24 और 45 में पारस सिंघवी व दिनेश भट्ट के पक्ष में अंतिम घंटों में शक्ति प्रदर्शन, मेयर पद की दावेदारी ने बढ़ाया सियासी तापमान
उदयपुर नगर निगम वार्ड-6 : पूर्व पार्षद व पूर्व मेयर के मजबूत साथ से दलपत सोनी की जन-आंदोलन बनी चुनावी मुहिम, अजीत चौधरी से कड़ा मुकाबला
हिंदुस्तान जिंक की ग्रीन लॉजिस्टिक्स में बड़ी छलांग : माइंस से स्मेल्टर तक चलेंगे 30 इलेक्ट्रिक ट्रक, MFL इंडिया से 6 साल का करार
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड 59 : बीजेपी को परिसीमन के नुकसान की निर्दलीय उम्मीदवारों ने की भरपाई, चार महिला चेहरों में सीधी रार
