
उदयपुर। लेकसिटी में होने जा रहे राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार सुबह शहर विधायक ताराचंद जैन और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने तैयारियों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उदयपुर में इस वर्ष राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां गांधी ग्राउंड में जोरों-शोरों से की जा रही हैं। मंगलवार को शहर विधायक ताराचंद जैन के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम ने समारोह स्थल का दौरा किया। इस टीम में उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेश मीणा, जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल, पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल, और उदयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त राहुल जैन सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी शामिल थे।

पहले, सभी अधिकारी गांधी ग्राउंड पहुंचे, जहां पर राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों का मुआयना किया गया। विधायक ताराचंद जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह के आयोजन में कोई कमी न रहे और सुरक्षा व्यवस्था भी पर्याप्त और माकूल हो। इसके बाद, वे फतेहसागर पहुंचे, जहां पर गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक जैन ने अधिकारियों से कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम बेहतरीन तरीके से आयोजित किए जाएं, ताकि यह समारोह दर्शकों के लिए यादगार बने।

समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने के निर्देश देते हुए विधायक जैन ने सुनिश्चित किया कि सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि गणतंत्र दिवस का समारोह पूरी भव्यता और सुरक्षा के साथ संपन्न हो सके।
स्रोत : ललित तलेसरा, विधायक प्रेस प्रतिनिधि
About Author
You may also like
गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर की बड़ी चिकित्सा उपलब्धि : एक ही किडनी और दुर्लभ जन्मजात विकृति (MRKH सिंड्रोम) से पीड़ित 18 वर्षीय युवती की सफल सर्जरी
उदयपुर में 30 नवंबर को धूमधाम से होगा 41 जोड़ों का सामूहिक तुलसी विवाह समारोह
उदयपुर के नेलेश्वर बालाजी मंदिर में अनुष्ठान व हवन कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक संपन्न : माँ शारदा आर्य समिति के सानिध्य में दी गईं आहुतियां
गीतांजली कॉलेज ऑफ नर्सिंग में पैलिएटिव केयर पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित
महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन के 43वें वार्षिक सम्मानों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित : 14 मार्च 2027 को आयोजित होगा समारोह
