
उदयपुर। उदयपुर की बाल चित्रकार देवीश्री दीक्षित ने वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 428वीं पुण्यतिथि पर ज़िला कलेक्टर अरविन्द पोसवाल को उनके कार्यालय में हस्त निर्मित तेल चित्र भेंट किया।
देवीश्री द्वारा बनाए गए इस बहुरंगी चित्र में भाला लिए महाराणा प्रताप अपनी परंपरागत युद्ध पोशाक और मेवाड़ की आन, बान और शान की प्रतीक पगड़ी पहने दर्शाए गए हैं।
जिला कलक्टर पोसवाल ने सुश्री दीक्षित की नैसर्गिक चित्रकारी प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उत्तरोतर प्रगति के लिए शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि भटिट्यानी चौहट्टा निवासी देवीश्री सेंट मेरीज स्कूल उदयपुर की छात्रा है। उसके पिता अरविन्द दीक्षित ज्योतिषाचार्य और माता दीपा दीक्षित एक निजी स्कूल की प्राचार्य है।
(Visited 27 times, 1 visits today)
About Author
You may also like
गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर की बड़ी चिकित्सा उपलब्धि : एक ही किडनी और दुर्लभ जन्मजात विकृति (MRKH सिंड्रोम) से पीड़ित 18 वर्षीय युवती की सफल सर्जरी
उदयपुर में 30 नवंबर को धूमधाम से होगा 41 जोड़ों का सामूहिक तुलसी विवाह समारोह
उदयपुर के नेलेश्वर बालाजी मंदिर में अनुष्ठान व हवन कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक संपन्न : माँ शारदा आर्य समिति के सानिध्य में दी गईं आहुतियां
गीतांजली कॉलेज ऑफ नर्सिंग में पैलिएटिव केयर पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित
महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन के 43वें वार्षिक सम्मानों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित : 14 मार्च 2027 को आयोजित होगा समारोह
