
उदयपुर। मातृ दिवस (मदर्स डे) के विशेष अवसर पर उदयपुर की पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. अमृता दुहन ने तारा संस्थान द्वारा संचालित कृष्णा शर्मा वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्ग माताओं का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने न केवल खाकी का मानवीय चेहरा पेश किया, बल्कि एक डॉक्टर की भूमिका निभाते हुए बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिए।
कार्यक्रम की शुरुआत में तारा संस्थान की अध्यक्ष कल्पना गोयल ने डॉ. दुहन का तिलक लगाकर और दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। समारोह के दौरान एसपी डॉ. अमृता दुहन ने आश्रम में रह रही प्रत्येक माता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बुजुर्गों के बीच बैठकर उन्होंने उनके अनुभवों को सुना और उनसे आत्मीय संवाद किया।
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. अमृता दुहन ने कहा कि विभिन्न परिस्थितियों और पृष्ठभूमियों से आने के बावजूद यहाँ रह रहे लोगों का एक परिवार की तरह मिल-जुलकर रहना प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि समान आयु वर्ग के लोगों का साथ मिलकर प्रेमपूर्वक रहना मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य के लिए सुखद है।
जब आश्रम के बुजुर्गों को यह जानकारी मिली कि एसपी डॉ. अमृता दुहन स्वयं एक डॉक्टर भी हैं, तो उन्होंने अपनी स्वास्थ्य समस्याओं पर चर्चा शुरू कर दी। डॉ. दुहन ने पूरी संवेदनशीलता के साथ बुजुर्गों की बातें सुनीं और उन्हें उचित चिकित्सकीय सुझाव दिए।
अंत में तारा संस्थान परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सदस्य और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
उदयसागर की छाती पर पांच साल का शाही अट्टहास
सस्टेनेबिलिटी का वैश्विक मानक : हिन्दुस्तान जिंक का यशद भवन कॉर्पोरेट एक्सीलेंस और LEED प्लेटिनम रेटिंग से पुनः अलंकृत
राजस्थान राज्य विश्वविद्यालय अशैक्षणिक अधिकारी-कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार
NATIONAL BULLETIN : Major News Headlines from India and Around the World
उदयपुर में रामलीला की वापसी : जब डिजिटल दौर में मंच पर उतरते हैं मर्यादा पुरुषोत्तम
