उदयपुर। उदयपुर में 40 साल से चल रहे हाईकोर्ट बेंच स्थापित करने के आंदोलन को ऐसा झटका लगेगा किसी ने नहीं सोचा होगा। दरअसल बीकानेर के सांसद और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर में वर्चुअल हाईकोर्ट बेंच स्थापना की घोषणा कर दी। वकील तो यहां तक बता रहे हैं कि बीकानेर में वर्चुअल हाईकोर्ट बेंच ने काम शुरू कर दिया है।
इससे स्थानीय वकीलों और लोकल लीडर्स को बड़ा झटका लगा है। उदयपुर के सांसद अर्जुन मीणा ने अब संसद में धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। इस फैसले के विरोध में वकीलों ने भी सोमवार को हड़ताल का ऐलान किया है।
आम जनता भी केंद्र सरकार के इस फैसले से खफा दिखाई दे रही है। उदयपुर शहर के विधायक रहे और अब असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने भी वकीलों का फोन जाने पर चिंता जताई और तत्काल कानून मंत्री से बातचीत की। बताया जा रहा है कि कानून मंत्री ने कटारिया को उदयपुर के लिए भी आश्वासन दिया है।
उदयपुर के वकीलों को गहरा दुख हुआ है। दरअसल लंबे समय से उदयपुर बार एसोसिएशन से चुने गए अधिकांश वकील इस आंदोलन से जुड़े रहे हैं। हर बार इन्होंने उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच स्थापित नहीं होने के लिए कांग्रेस व सीएम अशोक गहलोत को कटघरे में खड़ा किया है। भाजपा नेता और सरकार द्वारा यह निर्णय करने से भाजपा विचारधारा से जुड़े वकीलों को गहरा आघात लगा है। वे खुद को शर्मिंदा और ठगा महसूस कर रहे हैं।
About Author
You may also like
राजस्थान विद्यापीठ के संस्थापक जनार्दनराय नागर की 29वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि : प्रतापनगर परिसर और फतेहसागर पाल पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाइयों में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
नारायण सेवा संस्थान के परिसरों में हुआ ध्वजारोहण
एमबी अस्पताल की पड़ताल : तीसरी मंजिल पर मेडिसिन वार्ड, लेकिन कई दिनों से लिफ्ट खराब; सीढ़ियों पर स्ट्रेचर-व्हीलचेयर खींचने को मजबूर तीमारदार
21वीं विशाल कावड़ यात्रा सोमवार को शहर में निकाली भव्य गंगा कलश यात्रा, महाआरती में उमड़े भक्तगण, पूरे रास्ते पुष्प वर्षा से किया स्वागत
