
उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर पहुंचे। वे एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा स्वागत किए गए। इसके बाद वे वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बांसवाड़ा के लिए रवाना हुए।
एयरपोर्ट पर सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक, नाथद्वारा विधायक विश्वजीत सिंह, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, गोगुंदा विधायक प्रतापलाल भील, कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह, भीम विधायक हरिसिंह रावत, सलूंबर विधायक शांता देवी सहित मुख्य सचिव सुधांश पंत, डीजीपी राजीव शर्मा, कलेक्टर नमित मेहता, एसपी योगेश गोयल, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी आज बांसवाड़ा से उदयपुर-चंडीगढ़ नई ट्रेन को वर्चुअल झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। ट्रेन के सभी कोच और प्लेटफार्म नंबर एक को विशेष रूप से सजाया गया है।
साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी बांसवाड़ा में लगभग 1 लाख 8 हजार 468 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसमें 42 हजार करोड़ रुपये लागत की 2800 मेगावाट की माही-बांसवाड़ा परमाणु विद्युत परियोजना का शिलान्यास भी शामिल है।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी सुबह उदयपुर पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया और बांसवाड़ा के लिए रवाना हुईं।
About Author
You may also like
स्टेट सीनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में उदयपुर का गौरव : नगर निगम के कार्यवाहक जमादार जुम्मा खान ने जीता कांस्य पदक
तीन सदियों की अटूट आस्था का महाकुंभ : कुमावतपुरा में श्री चारभुजानाथ मंदिर की 300वीं वर्षगांठ पर भक्ति के रंग में डूबी झीलों की नगरी
17वें कूडो नेशनल टूर्नामेंट में मेवाड़ के नन्हे सितारों का स्वर्णिम प्रदर्शन : हरितराज सिंह मेवाड़ और प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ ने अपनी-अपनी श्रेणियों में जीता प्रथम स्थान
गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर की बड़ी चिकित्सा उपलब्धि: बच्चेदानी से 35 गांठें (फाइब्रॉइड) निकालकर बचाया गर्भाशय; जटिल ‘मल्टीपल मायोमेक्टॉमी’ सर्जरी से महिला को मिला मां बनने का नया अवसर
वोट के बिना भी घर की दहलीज पर दस्तक : उदयपुर के पार्षद आकाश वागरेचा की मिठास भरी सियासत
