फोटो : कमल कुमावत

उदयपुर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चल रहे स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के तहत गुरुवार को नगर निगम उदयपुर द्वारा सुखाडिया सर्कल पर विशेष श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान की थीम “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” के अनुरूप सुबह 8 से 9 बजे तक शहरवासियों ने श्रमदान में भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम स्वच्छोत्सव के अंतर्गत आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग को स्वच्छता से जोड़ना और सामूहिक प्रयास के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन को गति देना है।
कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, युवा वॉलिंटियर्स, फिनिलूप एनजीओ, राजकीय कार्मिक, सफाई मित्र तथा शहर के प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने मिलकर सुखाडिया सर्कल परिसर और आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया।
इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन में निरंतर योगदान दे रहे सफाई मित्रों को सम्मानित भी किया गया। निगम आयुक्त ने कहा कि “स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जन आंदोलन है, जिसमें नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ही इसकी असली सफलता है।”
About Author
You may also like
महाशक्तियों की महामुलाकात : बीजिंग के रेड कार्पेट से तय होगी वैश्विक राजनीति और नई टेक-इकॉनमी की दिशा
भील बस्ती का वो अंधेरा राज : शराब, लात-घूंसे और 24 घंटे में बेनकाब हुए कातिल
सीबीएसई 12वीं बोर्ड में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल का डंका, अश्विन अग्रवाल ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ किया टॉप, 8 छात्राओं के आए 100 में से 100 अंक
राजस्थान ब्यूरोक्रेसी में महा-फेरबदल : 187 RAS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची और नवीन पदस्थापन
सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट स्कूल फतहपुरा का 12वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, छात्राओं ने हासिल किए शत-प्रतिशत अंक
