उदयपुर में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का हुआ स्वागत, शाम को दिल्ली रवाना


उदयपुर। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू बुधवार दोपहर वायुसेना के विशेष विमान से उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंची। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी उनके साथ थे। विमानतल पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, आईजी अजयपाल लांबा, कलक्टर अरविंद पोसवाल, एसपी भुवन भूषण यादव ने उनकी अगवानी की। यहां से राष्ट्रपति बेणेश्वर धाम के लिए रवाना हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा व असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया भी उनके साथ गये।
शाम को दिल्ली प्रस्थान
बेणेश्वर में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू शाम को विशेष हेलीकॉप्टर से पुनः उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंची। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया भी उनके साथ थे। डबोक एयरपोर्ट से राष्ट्रपति ने वायुसेना के विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर रवाना हुए। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, आईजी अजयपाल लांबा, जिला कलक्टर श्री अरविंद पोसवाल, एसपी भुवन भूषण आदि उपस्थित रहे।

(Visited 18 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply