
फोटो एंड रिपोर्ट : कमल कुमावत
रणकपुर/उदयपुर। उदयपुर इलेक्ट्रिक एसोसिएशन द्वारा रविवार (26 जुलाई) को रणकपुर स्थित माना रिसॉर्ट में वार्षिक पारिवारिक मानसून पिकनिक 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस मानसून पिकनिक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों और उनके परिजनों ने बड़ी संख्या में शिरकत की और दिनभर आयोजित विभिन्न गतिविधियों का लुत्फ उठाया।
रिसॉर्ट पहुंचने पर सभी आगंतुकों का पारंपरिक जलपान के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। इसके बाद सभी सदस्यों और उनके परिवारों ने वॉटर पार्क गतिविधियों, मनोरंजक खेलों, डांस और संगीत का जमकर आनंद लिया।
विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं के लिए कई मजेदार और आकर्षक गेम्स आयोजित किए गए, जिनमें हिस्सा लेने वाले विजेताओं को एसोसिएशन की ओर से आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

आपसी सौहार्द और मेलजोल बढ़ाना मुख्य उद्देश्य”: दिनेश सिंघवी व अजय तलेसरा
आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश सिंघवी और सचिव अजय तलेसरा ने संयुक्त रूप से बताया-आज की भागदौड़ भरी और व्यस्त जीवनशैली के बीच ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य एसोसिएशन के सदस्यों के बीच आपसी भाईचारे, पारिवारिक मेलजोल और सौहार्द की भावना को मजबूत करना है, ताकि सभी सदस्य अपने परिवारों के साथ एक अच्छा समय बिता सकें।
दोपहर में सभी सदस्यों ने एक साथ मिलकर सामूहिक स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाया। तत्पश्चात शाम को चाय, अल्पाहार और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ पिकनिक का भव्य समापन हुआ।
इस आयोजन को सफल बनाने में एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आशीष, संरक्षक सुशील, संरक्षक सुरेंद्र एवं पिकनिक संयोजक राजेश सहित कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड-7: जब लोकतंत्र तंग गलियों और साइन बोर्ड की तलाश में भटकने लगे
उदयपुर के वार्ड 24 और 45 में पारस सिंघवी व दिनेश भट्ट के पक्ष में अंतिम घंटों में शक्ति प्रदर्शन, मेयर पद की दावेदारी ने बढ़ाया सियासी तापमान
उदयपुर नगर निगम वार्ड-6 : पूर्व पार्षद व पूर्व मेयर के मजबूत साथ से दलपत सोनी की जन-आंदोलन बनी चुनावी मुहिम, अजीत चौधरी से कड़ा मुकाबला
हिंदुस्तान जिंक की ग्रीन लॉजिस्टिक्स में बड़ी छलांग : माइंस से स्मेल्टर तक चलेंगे 30 इलेक्ट्रिक ट्रक, MFL इंडिया से 6 साल का करार
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड 59 : बीजेपी को परिसीमन के नुकसान की निर्दलीय उम्मीदवारों ने की भरपाई, चार महिला चेहरों में सीधी रार
