
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अपने पुत्र हरितराज सिंह संग जगदीश मंदिर में नंद महोत्सव मनाकर सुख-समृद्धि की कामना की
उदयपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मंगलवार को शहर के प्रसिद्ध जगदीश मंदिर में नंद महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
नंद महोत्सव में विशेष आमंत्रण पर मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ अपने सुपुत्र हरितराज सिंह मेवाड़ को साथ लेकर पहुंचे। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने जगदीश मंदिर में भगवान जगन्नाथरायजी की विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना कर आरती की और मेवाड़ की सुख-समृद्धि की कामना की।
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि मेवाड़ प्राचीनकाल से ही सनातन धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए तत्पर रहता आ रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने द्वारकाधीशजी और श्रीनाथजी की रक्षा के लिए अपना रक्त बहाया है। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नंद महोत्सव और मटकी फोड़ प्रतियोगिता जैसे धार्मिक आयोजन सनातन धर्म-संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन के लिए आवश्यक हैं।
ऐसे धार्मिक आयोजनों में बच्चों और युवाओं को बढ़चढ़कर हिस्सा लेते की प्रेरणा प्रदान करने का दायित्व सभी अभिभावकों का है।
About Author
You may also like
राष्ट्र सेविका समिति की शाखा : संस्कार, अनुशासन और नारी सशक्तीकरण से राष्ट्र निर्माण की आधारशिला
सर्द हवाओं में पिघलते सुर : रेपरिया बालम और फकीरा खान के नगमों से महकी उदयपुर की शाम, आज पलक मुच्छल की आवाज़ पर झूमेगा शहर
उदयपुर में 13वां इंडिया CSR एवं ESG समिट : सेवा और पूंजी के तालमेल से बदलेगी दिव्यांगों की जिंदगी, केंद्रीय मंत्री ने की शिरकत
उदयपुर के गीतांजलि हॉस्पिटल से एक सबक : तकनीक, विशेषज्ञता और 80 साल की उम्र में मिली नई ज़िंदगी
मोहम्मद उमर अशरफी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव : सामाजिक सरोकारों और जनसेवा का मिला प्रतिफल
