
उदयपुर। विवाह समारोह में शामिल होने आए डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनके मित्र अमेरिकी बिजनेसमैन राज मंतेना ने उदयपुर सिटी पैलेस में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से शिष्टाचार भेंट की।


डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने मेवाड़ी रीति अनुसार ट्रंप जूनियर और मंतेना का स्वागत किया। इस दौरान दोनों पक्षों ने मेवाड़ के समृद्ध इतिहास और संस्कृति के साथ ही वर्तमान वैश्विक घटनाओं पर चर्चा की।

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर मेवाड़ के इतिहास पुरुषों—महाराणा कुम्भा, महाराणा सांगा और महाराणा प्रताप—के शौर्य और धर्म पालन से प्रभावित हुए।
मुलाकात के दौरान डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने ट्रंप जूनियर और मंतेना को मेवाड़ के प्रतीक चिह्न भेंट किए। ट्रंप जूनियर ने इसे एक विशेष और यादगार अनुभव बताया।
About Author
You may also like
उदयपुर में रामलीला : राम-कथा, वृंदावन की धूल और निम्बार्क मैदान में उतरा देवलोक
दिल्ली की दहलीज : मक्खी मारने के लिए हथौड़ा और लोकतंत्र का तमाशा
उदयपुर : नारायण सेवा संस्थान में मुनि आदित्य सागर का सान्निध्य, कहा– व्यक्ति का वर्तमान और भविष्य उसके कर्मों पर निर्भर
उदयपुर: नगर निगम के 80 पार्षदों के मोबाइल नंबरों की सूची अब यहां देखिए
बजरंगबली के आह्वान के साथ गूंजेगी रामधुन : लेकसिटी में आज से वृंदावन के कलाकारों द्वारा जीवंत होगी मर्यादा पुरुषोत्तम की लीला
