
देवचन्द्रेश्वर महादेव मंदिर में हुआ आयोजन
– सहस्त्र औदीच्य समाज, उदयपुर द्वारा रुद्र मंडल के तत्वावधान में भावपूर्ण श्रद्धांजलि
उदयपुर। सहस्त्र औदीच्य समाज, उदयपुर के तत्वावधान में आज नवी धर्मशाला स्थित भगवान देवचन्द्रेश्वर महादेव मंदिर में एक विशेष रुद्राभिषेक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। यह आयोजन समाज के रुद्र मंडल द्वारा गोपाल दीक्षित के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इसका उद्देश्य हाल ही में हुई अहमदाबाद विमान दुर्घटना, केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे, और देशभर में हो रही अन्य दुखद घटनाओं में दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु सामूहिक प्रार्थना करना था।
रुद्राभिषेक के दौरान भगवान शिव से यह प्रार्थना की गई कि समाज, राष्ट्र और सम्पूर्ण विश्व में किसी भी प्रकार की अकाल मृत्यु ना हो और जो लोग इन दुखद हादसों का शिकार हो चुके हैं, उनकी आत्मा को शांति प्राप्त हो।
इस पावन अवसर पर समाज अध्यक्ष इंद्रा शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप व्यास, गोपाल रावल, जयंत व्यास, जेपी शर्मा, योगेश ज्यानी, जितेन्द्र व्यास, हेमंत व्यास, राधा वल्लभ, शिवदत्त दीक्षित, वीरेन्द्र व्यास, रेखा भार्गव, सुधा व्यास समेत समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
यह आयोजन न केवल श्रद्धांजलि का प्रतीक रहा, बल्कि सामाजिक एकता और अध्यात्मिक जागरूकता का भी परिचायक बना। आयोजन के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने शांति, सुरक्षा और सद्भाव के लिए सामूहिक प्रार्थना की।
स्रोत :– दिनेश दवे
उपाध्यक्ष, सहस्त्र औदीच्य समाज, उदयपुर
मो. 9414168525
About Author
You may also like
हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाइयों में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
नारायण सेवा संस्थान के परिसरों में हुआ ध्वजारोहण
एमबी अस्पताल की पड़ताल : तीसरी मंजिल पर मेडिसिन वार्ड, लेकिन कई दिनों से लिफ्ट खराब; सीढ़ियों पर स्ट्रेचर-व्हीलचेयर खींचने को मजबूर तीमारदार
21वीं विशाल कावड़ यात्रा सोमवार को शहर में निकाली भव्य गंगा कलश यात्रा, महाआरती में उमड़े भक्तगण, पूरे रास्ते पुष्प वर्षा से किया स्वागत
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से ही क्यों फहराया जाता है तिरंगा? जानिए इसके पीछे का ऐतिहासिक महत्व और परंपरा
