
उदयपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल, उदयपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। संस्था के चेयरमैन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा है।
उन्होंने बताया कि न केवल परिणाम शत-प्रतिशत रहा, बल्कि सभी विषयों के औसत अंकों में भी गुणात्मक सुधार हुआ है, जो विद्यालय की शिक्षा की गुणवत्ता को दर्शाता है।
विद्यालय के प्रमुख सितारे : तेजस घग्गर: 96.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बने।
किनीशा श्रीमाली : 95% अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। प्रीशा गुलाटी : 95% अंक प्राप्त किए। साथ ही, उन्होंने फ्रेंच विषय में 100 में से 100 अंक अर्जित कर एक विशेष उपलब्धि हासिल की है।
इसके अलावा, दिविषा जैन और किशीका श्रीमाली ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
इस शानदार परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अनुभवी शिक्षकों की कड़ी मेहनत, एक संतुलित पाठ्यक्रम और अभिभावकों का विद्यालय के प्रति अटूट विश्वास ही इस उत्कृष्ट परिणाम का आधार है। उन्होंने दोहराया कि विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा की इस उत्कृष्टता को बनाए रखने के लिए संकल्पबद्ध है।
About Author
You may also like
उदयपुर की बेकरिया थाना पुलिस की काबिले तारीफ कार्रवाई : स्टंटबाजों पर कसा शिकंजा, 8 पावर बाइक समेत 20 मोटरसाइकिलें जब्त, पूरे प्रदेश में चले ऑपरेशन स्टंटबाज बाइकर्स
केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे और धरना खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में क्या कहा-यहां पढ़िए
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा—मोदी सरकार की रणनीति में बड़ा बदलाव या मजबूरी? पढ़ें 5 बड़े कारण
उदयपुर के मौलाना फैजान रज़ा का मिस्र की प्रसिद्ध जामे अल-अज़हर यूनिवर्सिटी में चयन; पलटन मस्जिद में हुआ भव्य इस्तक़बाल
हिंदुस्तान जिंक का पहली तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन : शुद्ध लाभ 145 प्रतिशत बढ़कर 5,469 करोड़ हुआ
