ईरान-अमेरिका तनाव : शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान में फिर बैठक की तैयारी, वैश्विक बाजारों में लौटी रौनक

 

इस्लामाबाद/तेहरान।

 

मध्य पूर्व में जारी युद्ध और तनाव को कम करने के लिए पाकिस्तान अमेरिकी व ईरानी प्रतिनिधि मंडल की दुबारा बैठक की तैयारी की जा रही है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ तेहरान पहुंचे हैं, ताकि वाशिंगटन और तेहरान के बीच रुकी हुई बातचीत को दोबारा शुरू कराया जा सके।

व्हाइट हाउस ने इस पहल पर सकारात्मक रुख अपनाया है। अमेरिकी प्रवक्ता ने कहा कि वे नई वार्ता को लेकर “आशावादी” हैं और संभवतः अगली बैठक पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आयोजित की जा सकती है।

ब्लॉकडे और सुपरटेंकर : तनाव के बावजूद, अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित एक ईरानी सुपरटेंकर (VLCC RHN) होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर ईरान के इमाम खुमैनी बंदरगाह की ओर बढ़ गया है। रॉयटर्स के अनुसार, यह अमेरिकी नाकेबंदी के बीच एक बड़ी चुनौती है।

व्हाइट हाउस की चेतावनी : राष्ट्रपति ट्रंप के सलाहकार स्टीफन मिलर ने कहा है कि अमेरिका ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी “अनिश्चित काल” के लिए जारी रख सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ईरान ने सही रास्ता नहीं चुना, तो उसकी ऊर्जा अवसंरचना को नष्ट किया जा सकता है।

वैश्विक बाजारों पर असर : शांति वार्ता की खबरों ने दुनिया भर के शेयर बाजारों को नई ऊर्जा दी है।

जापान का निक्केई (Nikkei) : वार्ता की उम्मीद में निक्केई 225 इंडेक्स 59,513 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर (Record High) पर पहुंच गया।

कच्चा तेल (Crude Oil) : तनाव कम होने की संभावना से तेल की कीमतों में गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड $94.49 और अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट $90.59 प्रति बैरल पर आ गया है।

लेबनान और गाजा में संघर्ष जारी : शांति वार्ता की कोशिशों के बीच जमीन पर संघर्ष थमा नहीं है:

दक्षिणी लेबनान : इजरायली हवाई हमलों में लेबनान के तिबनिन (Tebnine) स्थित एक स्थानीय अस्पताल को भारी नुकसान पहुँचा है।

इजरायल पर आरोप : संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत फ्रांसेस्का अल्बनीज ने दावा किया है कि इजरायली जेलों में कैदियों के साथ दुर्व्यवहार और प्रताड़ना “संस्थागत” रूप ले चुकी है।

 

(Visited 48 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply