आर के मॉल में दक्षिण राजस्थान का पहला “बर्गर किंग” का शुभारम्भ

उदयपुर। दुनियाभर में लोकप्रिय “बर्गर किंग” आउटलेट का शुभारम्भ आर के मॉल में हुआ। अब उदयपुराइट्स बर्गर किंग के बर्गर का लुत्फ़ उठा सकेंगे।

इस अवसर पर आर के मॉल के श्री कोमल कोठारी, श्री राजू कोठारी, बर्गर किंग के श्री गौरव सिंह, फ्रेंचाइजी श्री प्रतीक नलवाया, श्री विक्रम चौफ्ला एवं उदयपुराइट्स उपस्थित थे। श्री कोमल कोठारी ने बताया कि दक्षिण राजस्थान में यह बर्गर किंग का पहला क्वीक सर्विस रेस्टॉरेंट है।

बर्गर किंग अंतरराष्‍ट्रीय ब्रांड होने के बावजूद अपने विशिष्ट भारतीय स्वाद के कारण बहुत कम समय में देशभर में अत्यंत लोकप्रिय है। विगत दो – तीन वर्षो में ही इसके 450 से अधिक आउटलेट्स देश में शुरू हुए है और यह सबसे तेज गति से बढ़ती क्यू एस आर श्रंखला है।

व्हूपर रेंज, किंग डील्स, किंग्स कलेक्शन आदि के अंतर्गत “बर्गर किंग” द्वारा विभिन्न प्रकार के वेज एवं नॉन वेज बर्गर तथा अन्य विशिष्ट फ़ूड आइटम्स स्थानीय और पर्यटकों के लिये आर के मॉल के आउटलेट में उपलब्ध रहेंगे।

(Visited 14 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply