
उदयपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर डाक विभाग, उदयपुर मंडल ने बहनों के स्नेह और राखियों को समय पर भाइयों तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर विशेष प्रबंध किए हैं। इस दौरान आमजन की सुविधा के लिए विशेष काउंटरों और त्वरित वितरण की व्यवस्था के साथ-साथ सीमाओं पर तैनात देश के वीर जवानों के लिए “राखी से रक्षा” अभियान भी चलाया गया।
डाक विभाग उदयपुर मंडल की प्रमुख पहल व व्यवस्थाएं
‘राखी से रक्षा’ अभियान : सीमाओं पर तैनात सुरक्षाबलों तक स्नेह और शुभकामनाएं पहुंचाने के उद्देश्य से उदयपुर मंडल द्वारा लगभग 2000 राखियां सरहद पर भेजी गईं, ताकि परिवार से दूर देश सेवा में जुटे जवानों की कलाई भी सजी रहे।
समयबद्ध वितरण व विशेष निगरानी : राखी डाक की प्राप्ति, छंटाई (Sorting) और वितरण प्रक्रिया की चौबीसों घंटे विशेष मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे सभी राखियां पर्व से पूर्व गंतव्य तक पहुंच सकें।
रविवार को भी खुली रहीं सेवाएं : अंतिम समय में राखी भेजने वाली बहनों की सुविधा के लिए रविवार को भी डाकघर खोलकर सेवाएं सुचारू रखी गईं।
स्पेशल राखी काउंटर : डाकघरों में महिलाओं की सुविधा के लिए अलग से समर्पित राखी काउंटर स्थापित किए गए, जिससे बुकिंग और अन्य डाक संबंधी औपचारिकताएं बिना किसी देरी के पूरी हो सकें।
About Author
You may also like
मतदान : राष्ट्रप्रेम भी, राष्ट्रधर्म भी : डॉ. प्रदीप कुमावत
उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों में मतदान शुरू : कानोड़ और मावली में भी कतारें; 220 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड-7: जब लोकतंत्र तंग गलियों और साइन बोर्ड की तलाश में भटकने लगे
उदयपुर के वार्ड 24 और 45 में पारस सिंघवी व दिनेश भट्ट के पक्ष में अंतिम घंटों में शक्ति प्रदर्शन, मेयर पद की दावेदारी ने बढ़ाया सियासी तापमान
उदयपुर नगर निगम वार्ड-6 : पूर्व पार्षद व पूर्व मेयर के मजबूत साथ से दलपत सोनी की जन-आंदोलन बनी चुनावी मुहिम, अजीत चौधरी से कड़ा मुकाबला
