निकाय चुनाव 2026 : भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने की नियुक्तियां, अशोक सिंघवी को बनाया उदयपुर संभाग प्रभारी

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान ने आगामी नगर निकाय आम चुनाव-2026 के मद्देनजर पार्टी प्रत्याशियों को प्रभावी विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए विधि प्रकोष्ठ के स्तर पर व्यापक नियुक्तियां की हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सौरभ सारस्वत ने संभाग प्रभारियों, प्रदेश मॉनिटरिंग टीम और विभिन्न जिलों के निकाय स्तर पर संयोजक व सह-संयोजकों की अधिकृत सूची जारी की है।

घोषित सूची के तहत अशोक सिंघवी को उदयपुर संभाग प्रभारी की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे उदयपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों और नगरीय निकायों में प्रत्याशियों को कानूनी सहायता और समन्वय का कार्य संभालेंगे।

प्रमुख संभाग प्रभारी

उदयपुर संभाग: अशोक सिंघवी

जोधपुर संभाग: ओमप्रकाश बूब

जयपुर संभाग: दिनेश पाठक

अजमेर संभाग: शैलेन्द्र सिंह परमार

कोटा संभाग: रघुनन्दन गौतम

भरतपुर संभाग: गिरिश चतुर्वेदी

बीकानेर संभाग: ओमप्रकाश खोचड़

प्रदेश मॉनिटरिंग टीम का गठन

विधिक कार्यों के सुचारू समन्वय एवं निगरानी के लिए 7 सदस्यीय प्रदेश मॉनिटरिंग टीम नियुक्त की गई है, जिसमें जितेन्द्र सिंह बावड़ी, विजय भारद्वाज, एड. सुमन यादव, राकेश संचेती, अक्षत खाण्डल, भैरू सैन एवं अवधेश कुमार शर्मा शामिल हैं।

उदयपुर संभाग व प्रमुख जिलों में निकाय स्तर पर विधिक संयोजक व सह-संयोजक

राजसमंद:

आमेट: प्रहलाद सिंह (संयोजक), प्रफुल (सह-संयोजक)

नाथद्वारा: कमलेश अजमेरा (संयोजक), अशोक वैष्णव (सह-संयोजक)

राजसमन्द: ललित साहु (संयोजक), मुरारी आशीया (सह-संयोजक)

देवगढ़: तरुण मेवाड़ा (संयोजक), चन्दा तिवारी (सह-संयोजक)

भीम: ललित मोहन चौधरी (संयोजक), चाप सिंह (सह-संयोजक)

सलूम्बर: सोहन लाल चौधरी (संयोजक), संजय मेहता (सह-संयोजक)

प्रतापगढ़ (धरियावद): हरिसिंह कोठारी (संयोजक), संदीप मल्होत्रा (सह-संयोजक)

प्रतापगढ़ (छोटी सादड़ी): प्रकाश साहु (संयोजक), सुरेन्द्र सिंह (सह-संयोजक)

बांसवाड़ा: मनोज सिंह चौहान (संयोजक), गौरव चौबीसा (सह-संयोजक)

जयपुर नगर निगम: नवीन कुमार जैन (संयोजक), ओमप्रकाश माथुर, आलोक गोपालिया एवं अभय सिंह शेखावत (सह-संयोजक)

 

About Author

Leave a Reply