
उदयपुर। सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, न्यू फतेहपुरा ने सीबीएसई (CBSE) कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय की छात्राओं ने विज्ञान, वाणिज्य और कला, तीनों ही संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान को गौरवान्वित किया है। इस वर्ष स्कूल की कुल 65 छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विशिष्ट योग्यता (Distinction) हासिल की है, जिसमें कला संकाय की 34, विज्ञान की 21 और वाणिज्य संकाय की 10 छात्राएं शामिल हैं।
परीक्षा परिणामों में मेधावी छात्रा प्रिंसी जैन, रिधि रत्नू और रुद्राक्षी वर्मा ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से विद्यालय में टॉप किया है। इस बार छात्राओं ने कई विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल कर इतिहास रचा है। रुद्राक्षी वर्मा ने मनोविज्ञान (Psychology) और भूगोल (Geography) दोनों विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, जबकि रिधि रत्नू ने भी मनोविज्ञान में 100 अंक हासिल किए। इसके अलावा, संगीत (Music) विषय में भूमिका श्रीमाली और शाफिया पलाना ने 100 में से 100 अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
वाणिज्य संकाय में अलिफिया तेलवाला 93.2 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष पर रहीं, वहीं विज्ञान संकाय में युवाक्षी जैन ने 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। विद्यालय की अन्य होनहार छात्राओं में मानवी ओमनारायण वशिष्ठा (91.4%), शिवरंजनी राठौड़ (91.2%), गीत शर्मा (91%) और ध्वनि पुरी (90.2%) ने भी बेहतरीन अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
छात्राओं की इस ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर किरण जोजो ने सभी सफल छात्राओं, उनके अभिभावकों और शिक्षक वर्ग को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह शानदार परिणाम छात्राओं के कड़े परिश्रम, अनुशासन, शिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का ही सुखद परिणाम है। विद्यालय सदैव छात्राओं के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। स्कूल प्रशासन और शिक्षकों ने सभी छात्राओं के उज्ज्वल और मंगलमय भविष्य की कामना की है।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड-7: जब लोकतंत्र तंग गलियों और साइन बोर्ड की तलाश में भटकने लगे
उदयपुर के वार्ड 24 और 45 में पारस सिंघवी व दिनेश भट्ट के पक्ष में अंतिम घंटों में शक्ति प्रदर्शन, मेयर पद की दावेदारी ने बढ़ाया सियासी तापमान
उदयपुर नगर निगम वार्ड-6 : पूर्व पार्षद व पूर्व मेयर के मजबूत साथ से दलपत सोनी की जन-आंदोलन बनी चुनावी मुहिम, अजीत चौधरी से कड़ा मुकाबला
हिंदुस्तान जिंक की ग्रीन लॉजिस्टिक्स में बड़ी छलांग : माइंस से स्मेल्टर तक चलेंगे 30 इलेक्ट्रिक ट्रक, MFL इंडिया से 6 साल का करार
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड 59 : बीजेपी को परिसीमन के नुकसान की निर्दलीय उम्मीदवारों ने की भरपाई, चार महिला चेहरों में सीधी रार
