
महादेव के लगे जयकारे ……..
उदयपुर। शिव महोत्सव समिति की ओर से सोमवार को श्रीतीर्थराज गंगा के चौथे पाये गंगोदभव कुंड से उभयेश्वर महादेव तक की निकाली जाने वाली 21वीं विशाल कावड यात्रा के हर वर्ग की भागीदारी को लेकर आयोजित सात दिवसीय समारोह के छठे चरण में शनिवार को पानेरियों की मादड़ी स्थित परशुराम चौराहे पर विप्र फाउण्डेशन जॉन ए, विप्र सेना, विप्र महासेना, युवा ब्राहमण शक्ति मेवाड, अखिल भारतीय ब्राहमण परिषद के संयुक्त तत्वावधान में भव्य महाआरती एवं गंगा कलश यात्रा निकाली गई। संयोजक नरेन्द्र पालीवाल ने बताया कि पांच पवित्र नदियों से लाये पवित्र जल को बड़े कलश में रखकर पंडित डॉ. भगवती शंकर व्यास के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र पालीवाल, हेमंत जोशी, जगदीश राज श्रीमाली, दिनेश शर्मा, विजय जोशी, देवकिशन मेनारिया, वरदीचंद चौधरी, यज्ञनारायण शर्मा, दुर्गश शर्मा, रामनारायण मेनारिया, भरत शर्मा, के सानिध्य में उपस्थित जनसमुदाय ने भव्य महाआरती की गई। आरती में बड़ी संख्यॉ में विप्र फाउण्डेशन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शहर के भक्तगण उपस्थित थे।

महाआरती पश्चात गंगा कलश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा परशुराम चौराहे से प्रारंभ हुई जो पानेरियो की मादडी चौराहे, मेनारिया गेस्ट हाउस, सेक्टर तीन मेन रोड, सेवाश्रम चौराहा होते हुए गंगोद भव कुंड पर समाप्त हुई। शोभायात्रा का पूरे रास्ते पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। यात्रा के आगे डीजे चल रहा था उसके पिछे दो पहिया व चार पहिया वाहन चल रहे थे। भक्त महादेव के जयकारे लगाते चल रहे थे। पूरें रास्ते भक्तों के लिए पानी, आईसक्रीम , मिल्क रोज, फु्रट की व्यवस्था की गई।
इन्होंने किया स्वागत:- प्रवक्ता कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि कलश यात्रा का पूर्व पार्षद राकेश पोरवाल, दिनेश माली, महेश पूरी गोस्वामी, भरत जोशी, शांतिलाल जोशी, शैलेन्द्र जोशी, महेश भावसार, मनोहर चौधरी, अरविंद जारौली, प्रवीण मारवाडी, रामेश्वर भटट्, नरेन्द्र पालीवाल के सदस्यों ने भव्य स्वागत कर पुष्प वर्षा की।
इनकी रही भागीदारी:- संयोजक रामकृपा शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में पार्षद दुर्गेश मेनारिया, जयंत ओझा, बजरंग सेना मेवाड के कमलेन्द्र सिंह पंवार, राकेश जोशी, बंशीलाल मेनारिया, प्रकाश मेनारिया, अशोक आचार्य, ओम साहू, मान सिंह हाडा, सुरेश रावत सहित कार्यकर्ताओे की भागीदारी रही।
भारत माता पूजन एवं गंगा आरती रविवार को:-बजरंग सेना मेवाड के संस्थापक कमलेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि सात दिवसीय समारोह का समापन रविवार को सायं 06 बजे गंगा के चौथे पाये गंगोदभव कुंड परिसर में भारत माता का पूजन एवं गंगा आरती से किया जायेगा।
About Author
You may also like
बड़े अस्पताल में इमरजेंसी के बेजान दरवाजे और इंसानियत की धड़कन : परदे के पीछे का दर्द
गुलाब बाग : शहर की धड़कनों में महकती यादें, उम्र की शाम और एक वादा, मेयर-डिप्टी मेयर व पार्षदों का सम्मान
झीलों के शहर में प्यास की नौटंकी और सड़े हुए पाइप
जयपुर में राडो की ढाई करोड़ की सनसनीखेज डकैती!
उदयपुर रिश्वतकांड में एएसपी की जासूसी और आईफोन के राज
