गणमान्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर दो बसों को किया रवाना

उदयपुर। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के जंगल में स्थित श्रीराम वन कुटीर आश्रम हंडियाकोल में निःशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर में सेवाएं देने के लिए उदयपुर से दो बसों में सवार होकर चिकित्सा दल बुधवार को बीएन स्कूल स्थित महाराणा भूपाल प्रतिमा के सामने से रवाना हुआ। नाथद्वारा मंदिर मंडल अधिकारी सुधाकर शास्त्री व एकलिंग गढ़ छावनी के कमांडिंग ऑफिसर यादवेंद्र यादव ने दल को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर आरएनटी प्राचार्य डॉ विपिन माथुर, पूर्व विधानसभाध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, समाजसेवी प्रमोद सामर, तेज सिंह बानसी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

दल के संयोजक डॉ जेके छापरवाल ने बताया कि ब्रह्मलीन संत स्वामी रामदास महाराज की प्रेरणा से प्रारम्भ हुए शिविर में लगातार 44 वें वर्ष उदयपुर से चिकित्सा दल अपनी सेवाएं देने जा रहा है। दल में उदयपुर, चित्तौड़गढ़, कूरज, कपासन सहित आसपास के इलाके के 30 चिकित्सक, 30 नर्सिंग स्टाफ, 30 वार्ड ब्वाय-गर्ल एवं सहयोगी स्टाफ शामिल हैं।

दो बसों के अलावा कुछ सदस्य ट्रेन से रवाना हुए। शिविर में बाराबंकी के अति पिछड़े इलाके के लोगों के हर्निया, हाइड्रोसिल, बच्चेदानी, पाइल्स एवं मोतियाबिंद के लगभग 3 हजार ऑपरेशन होंगे।
यह है शिविर में सम्मिलित होने वाले प्रमुख नाम
शिविर निदेशक डॉ जे के छापरवालने बताया कि 14 जनवरी से चल रहे उक्त शिविर में देशभर के नामी चिकित्सक निःशुल्क सेवाएं देने के लिए आते है। इस शिविर में सर्जन डॉ एस के सामर, डॉ एच एस राठौड़, डॉ राज बीर सिंह, डॉ एस एस भारद्वाज, , डॉ एल एल सेन, डॉ नीलाभ अग्रवाल, (लखनऊ) डॉ गुमान सिंह पिपारा, (कोलकत्ता), डॉ बी एस बाबेल( जयपुर), निश्चेतक डॉ अर्चना अग्रवाल (लखनऊ), डॉ शरद नलवाया, ( गंगापुर) नर्सिंग स्टाफ संपत बराला, सुखलाल धाकड़, संतोषपुरी, (उदयपुर), सुरेश लॉवटी (कुरज), दीपचंद रेगर( रेलमगरा), वार्डबॉय हीरालाल खटीक, चमन लाल, रतन देवी, शिव लाल, वैद्य लक्ष्मीकान्त आचार्य, जयन्त व्यास, अरुण व्यास आदि अपनी सेवाएं देंगे।
About Author
You may also like
उदयपुर होटल एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल, नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देना होगी पहली प्राथमिकता
महिला समृद्धि बैंक ने 32वें स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ किया ‘हरियालो राजस्थान’ का आगाज़
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकेगा उदयपुर का नाम : इटली की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित होगा दिनेश कोठारी का फोटोग्राफ
नाइट रन 2.0, सेफ वुमन, सेफ उदयपुर थीम पर 13 जून को दौड़ेंगी 300 से अधिक महिलाएं, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देंगी
उदयपुर की झीलों को बचाने के लिए राजस्थान हाई कोर्ट सख्त : प्रदूषण और अतिक्रमण की खबरों पर कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान
