उदयपुर। यूडीए ने बुधवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए आयड़ कब्रिस्तान के पास आम रास्तेे पर अवैध रूप से बना रखे कमरे को हटाया गया। इस दौरान लोगों ने विरोध किया पर पुलिस जाब्ते के साथ गई यूडीए की टीम ने इस अवैध कमरे को तोड़ा और पूरा मलबा हटा दिया।

जानकारी के अनुसार आयड़ कब्रिस्तान के पास में आम रोड पर एक अवैध कमरा बना दिया था, जिसे कमेटी का ऑफिस बना दिया गया था। सड़क पर कमरा बनाने से पीछे बनी कॉलोनी का ड्रेनेज सिस्टम प्रभावित हो रहा था। इसी को लेकर कॉलोनीवासियों ने शहर विधायक ताराचंद जैन को इसकी शिकायत की।
इस पर विधायक जैन ने यूडीए तहसीलदार डॉ. अभिनव शर्मा से बात कर कार्यवाही के निर्देश दिए। यूडीए तहसीलदार डॉ. शर्मा ने मौका मुआयना किया और कब्रिस्तान कमेटी को एक नोटिस दिया। इसके बाद बुधवार को यूडीए तहसीलदार डॉ. अभिनव शर्मा यूडीए की जेसीबी, टै्रक्टर व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। भुपालपुरा थानाधिकारी मुकेश सोनी भी भारी जाब्ते के साथ मौके पर आए। कार्यवाही के दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध जताया पर तहसीलदार और थानाधिकारी ने कमेटी के पदाधिकारियों से बात की और कमरा हटाने के लिए समझाया।

इसके बाद कमेटी के पदाधिकारियों ने अवैध रूप से बने कमरे में से सामान खाली किया। कमरा खाली होने पर जेसीबी की सहायता से तोड़ा गया और मलबा हटाया गया। करीब चार घंटे तक चली इस कार्यवाही के दौरान पुलिस का जाब्ता और यूडीए के अधिकारी मौजूद रहे। इस कार्यवाही के दौरान आरआई राजेश मेहता, प्रतापसिंह राणावत, बाबूलाल तावड़, विजय नायक, राजेन्द्र सेन, ललित पटेल सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
About Author
You may also like
उदयपुर के वार्ड 24 और 45 में पारस सिंघवी व दिनेश भट्ट के पक्ष में अंतिम घंटों में शक्ति प्रदर्शन, मेयर पद की दावेदारी ने बढ़ाया सियासी तापमान
उदयपुर नगर निगम वार्ड-6 : पूर्व पार्षद व पूर्व मेयर के मजबूत साथ से दलपत सोनी की जन-आंदोलन बनी चुनावी मुहिम, अजीत चौधरी से कड़ा मुकाबला
हिंदुस्तान जिंक की ग्रीन लॉजिस्टिक्स में बड़ी छलांग : माइंस से स्मेल्टर तक चलेंगे 30 इलेक्ट्रिक ट्रक, MFL इंडिया से 6 साल का करार
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड 59 : बीजेपी को परिसीमन के नुकसान की निर्दलीय उम्मीदवारों ने की भरपाई, चार महिला चेहरों में सीधी रार
उदयपुर नगर निगम चुनाव : वार्ड 45 में सियासत का नया व्याकरण, जनता तय करे पैमाना, हम बनेंगे वैसे ही सेवक
