उदयपुर : वार्ड 4 में कांग्रेस पार्षद के घर के पास से हटा कचरे का ढेर, भाजपा युवा नेता मयंक कुमावत के त्वरित एक्शन से मिली राहत

उदयपुर। शहर के वार्ड संख्या 4 स्थित लोढ़ा निवास और विद्या भवन स्टाफ क्वार्टर के पास मुख्य मार्ग पर लंबे समय से लगे कचरे के ढेरों से परेशान स्थानीय रहवासियों को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई है। नागरिकों की सूचना पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा नेता मयंक कुमावत ने त्वरित पहल करते हुए प्रशासनिक समन्वय के माध्यम से यहां की सफाई व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त करवा दिया।

घटनाक्रम और प्रशासनिक पहल : पार्षद आवास के पास गंदगी-: यह क्षेत्र वार्ड 4 से कांग्रेस पार्षद स्नेहलता टांक के आवास के ठीक पास का है, जहां मुख्य मार्ग पर कचरे का बड़ा अंबार लग जाने के कारण आवागमन में भारी असुविधा हो रही थी और चारों तरफ भयंकर गंदगी फैल रही थी।

त्वरित एक्शन : स्थानीय वार्डवासियों ने जब इस गंभीर समस्या से भाजपा युवा नेता मयंक कुमावत को अवगत कराया, तो उन्होंने बिना देर किए सक्रियता दिखाई। कुमावत ने मामले की गंभीरता को समझते हुए उदयपुर नगर निगम के महापौर पारस सिंघवी से इस विषय पर सीधी चर्चा की।

निगम अधिकारियों को निर्देश : महापौर से चर्चा के बाद उन्होंने संबंधित वार्ड के सफाई अधिकारी को फोन पर तुरंत प्रभाव से कचरा उठवाने के निर्देश दिए, जिसके परिणाम स्वरूप कुछ ही देर में मुख्य मार्ग से पूरा कचरा साफ करवा दिया गया।

स्वच्छता का संदेश : सफाई कार्य पूरा होने के बाद मयंक कुमावत ने मौके पर मौजूद वार्डवासियों से संवाद किया और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने नागरिकों से विशेष आग्रह किया कि वे अपने घर का कचरा सड़क या खुले में फेंकने के बजाय नगर निगम की ‘डोर-टू-डोर’ कचरा संग्रहण गाड़ी में ही डालें, ताकि पूरा क्षेत्र स्वच्छ और स्वस्थ बना रहे।

 

About Author

Leave a Reply