
उदयपुर। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम किराए के मकान में बिजली बिल के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। मकान मालिक ने अपने किराएदार पर चाकू से ताबड़तोड़ 4 वार कर उसकी हत्या कर दी। हमले में बचाने आई पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान नरपत सिंह (30) पुत्र अमरसिंह निवासी सायरा के रूप में हुई है। वह शहर के एक होटल में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करता था और पिछले छह महीने से आरोपी दिनेश बंसल के मकान में पत्नी के साथ किराए पर रह रहा था।
जानकारी के मुताबिक, दिनेश अक्सर अपने किराएदारों से बिजली-पानी को लेकर झगड़ता रहता था। शुक्रवार को उसने नरपत का बिजली कनेक्शन काट दिया। जब नरपत ने इसका कारण पूछा तो बहस बढ़ गई और इसी दौरान दिनेश ने चाकू उठाकर नरपत के सीने पर लगातार 4 वार कर दिए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के दौरान पति को बचाने पहुंची काली बाई पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई और फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।
आरोपी का हिंसक इतिहास
सूरजपोल थानाधिकारी रतन सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी दिनेश बंसल पहले भी हिंसक झगड़ों में शामिल रहा है। वह अपने परिवार पर जानलेवा हमला कर चुका है, जिसके कारण उसकी पत्नी और बच्चे अलग रहते हैं।
तीन दिन पहले भी हुआ था झगड़ा
पड़ोसियों ने बताया कि तीन दिन पहले भी दिनेश और नरपत के बीच झगड़ा हुआ था। उस समय भी मामला बिजली बिल को लेकर ही था।
पुलिस ने आरोपी को डिटेन किया
वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मकान मालिक दिनेश बंसल को डिटेन कर लिया। पूरे इलाके में इस घटना से सनसनी फैल गई है और किराए पर रहने वाले परिवारों में दहशत का माहौल है।
About Author
You may also like
-
नटराज किड्स प्लैनेट में जोश, जज़्बे और जीत का उत्सव — Vitality 25–26 बना बच्चों के सपनों की उड़ान
-
डिजिटल एडिक्शन का खौफनाक अंत : गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- ‘सॉरी, गेम नहीं छोड़ पाए’
-
विश्व कैंसर दिवस : मेरे साथी जिंदादिल पत्रकार, जिसने दर्द से हार नहीं मानी
-
Pakistan Invited to Mediate High-Stakes Talks Between USA and Iran
-
World Cancer Day : Bollywood Stars Who Conquered the Battle and Those We Lost