उदयपुर में पंचायती राज चुनाव 2026: जिला परिषद के 47 वार्डों और 19 पंचायत समितियों में प्रधान पद का आरक्षण तय

जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में निकली लॉटरी; बड़गांव प्रधान अनारक्षित ओपन तो भींडर, वल्लभनगर व मावली में अनारक्षित महिला

उदयपुर। प्रदेश में आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की प्रशासनिक तैयारियों के तहत उदयपुर जिले में आरक्षण निर्धारण का काम पूरा हो गया है। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल के नेतृत्व में, एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ और एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा की मौजूदगी में जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति प्रधानों और पंचायत समिति सदस्यों के वार्ड आरक्षण की लॉटरी पारदर्शी तरीके से निकाली गई।

प्रक्रिया की शुरुआत में एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा ने सभागार में उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया कि जिला प्रमुख पदों का आरक्षण राज्य स्तर पर जयपुर में पहले ही (13 अगस्त को) पूरा हो चुका है, जिसमें उदयपुर जिला प्रमुख की सीट इस बार अनारक्षित (ओपन) घोषित की गई है, जो पिछले कार्यकाल में अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित थी। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी।

उदयपुर जिले की 19 पंचायत समितियों में प्रधान पद का वर्गवार आरक्षण

लॉटरी प्रक्रिया के तहत जिले की सभी 19 पंचायत समितियों में प्रधान पदों के लिए तय हुआ आरक्षण इस प्रकार है:

  • कुराबड़: अनुसूचित जनजाति (ST) ओपन

  • गिर्वा: अनुसूचित जनजाति (ST) ओपन

  • नाई: अनुसूचित जनजाति महिला (ST F)

  • झाड़ोल: अनुसूचित जनजाति महिला (ST F)

  • फलासिया: अनुसूचित जनजाति महिला (ST F)

  • ओगणा: अनुसूचित जनजाति महिला (ST F)

  • देवला: अनुसूचित जनजाति महिला (ST F)

  • कोटड़ा: अनुसूचित जनजाति (ST) ओपन

  • सुलाव: अनुसूचित जनजाति (ST) ओपन

  • गोगुंदा: अनुसूचित जनजाति (ST) ओपन

  • सायरा: अनुसूचित जनजाति (ST) ओपन

  • ऋषभदेव: अनुसूचित जनजाति महिला (ST F)

  • कल्याणपुर: अनुसूचित जनजाति महिला (ST F)

  • खेरवाड़ा: अनुसूचित जनजाति (ST) ओपन

  • नयागांव: अनुसूचित जनजाति (ST) ओपन

  • बड़गांव: अनारक्षित (Gen) ओपन

  • भींडर: अनारक्षित महिला (Gen F)

  • वल्लभनगर: अनारक्षित महिला (Gen F)

  • मावली: अनारक्षित महिला (Gen F)

  • घासा: अनुसूचित जाति (SC) ओपन

जिला परिषद के सभी 47 वार्डों का आरक्षण विवरण

उदयपुर जिला परिषद के कुल 47 वार्डों के लिए निकाली गई लॉटरी के बाद वर्गवार स्थिति निम्नानुसार तय हुई है:

  • अनुसूचित जाति (SC) ओपन (1 वार्ड): वार्ड नंबर 46।

  • अनुसूचित जाति महिला (SC F) (1 वार्ड): वार्ड नंबर 38।

  • अनुसूचित जनजाति (ST) ओपन (14 वार्ड): वार्ड नंबर 1, 4, 6, 7, 8, 9, 10, 14, 15, 19, 21, 22, 25 और 27।

  • अनुसूचित जनजाति महिला (ST F) (14 वार्ड): वार्ड नंबर 3, 5, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 20, 23, 24, 26, 28 और 44।

  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) ओपन (1 वार्ड): वार्ड नंबर 33।

  • अन्य पिछड़ा वर्ग महिला (OBC F): शून्य।

  • अनारक्षित (Gen) ओपन (8 वार्ड): वार्ड नंबर 2, 31, 32, 34, 35, 37, 40 और 43।

  • अनारक्षित महिला (Gen F) (8 वार्ड): वार्ड नंबर 29, 30, 36, 39, 41, 42, 45 और 47।

प्रमुख पंचायत समितियों में सदस्यों के वार्डों का आरक्षण कोटा

जिले की प्रमुख पंचायत समितियों में 15 से 19 वार्डों के लिए सदस्यों का आरक्षण भी निर्धारित कर दिया गया है:

  • कुराबड़ (15 वार्ड): एससी ओपन के लिए वार्ड 3; एसटी ओपन के लिए वार्ड 4, 7, 11; एसटी महिला के लिए वार्ड 1, 9; ओबीसी ओपन के लिए वार्ड 8; अनारक्षित ओपन के लिए वार्ड 2, 6, 12; तथा अनारक्षित महिला के लिए वार्ड 5, 10, 13, 14, 15 आरक्षित हुए हैं।

  • गिर्वा (15 वार्ड): एसटी ओपन के लिए वार्ड 2, 3, 4, 5, 9, 10, 12; एसटी महिला के लिए वार्ड 1, 6, 7, 8, 11, 13; अनारक्षित ओपन के लिए वार्ड 15 तथा अनारक्षित महिला के लिए वार्ड 14 निर्धारित हुआ है।

  • नाई (15 वार्ड): एसटी ओपन के लिए वार्ड 1, 2, 5, 7, 8, 10; एसटी महिला के लिए वार्ड 3, 4, 6, 9, 11, 14; अनारक्षित ओपन के लिए वार्ड 12, 13 तथा अनारक्षित महिला के लिए वार्ड 15 आरक्षित किया गया है।

  • झाड़ोल (15 वार्ड): एसटी ओपन के लिए वार्ड 1, 3, 9, 10, 12, 13; एसटी महिला के लिए वार्ड 4, 6, 11, 14, 15; अनारक्षित ओपन के लिए वार्ड 7, 8 तथा अनारक्षित महिला के लिए वार्ड 2, 5 तय हुए हैं।

  • फलासिया (15 वार्ड): एसटी ओपन के लिए वार्ड 5, 6, 8, 11, 12, 14, 15; एसटी महिला के लिए वार्ड 2, 3, 7, 9, 10, 13; अनारक्षित ओपन के लिए वार्ड 1 तथा अनारक्षित महिला के लिए वार्ड 4 आरक्षित किया गया है।

  • ओगणा (15 वार्ड): एससी ओपन के लिए वार्ड 3; एसटी ओपन के लिए वार्ड 2, 4, 5, 6, 14; एसटी महिला के लिए वार्ड 9, 10, 11, 12, 13; अनारक्षित ओपन के लिए वार्ड 7, 15 तथा अनारक्षित महिला के लिए वार्ड 1, 8 तय हुए हैं।

  • देवला (15 वार्ड): एसटी ओपन के लिए वार्ड 1, 3, 5, 6, 9, 10, 11, 15 तथा एसटी महिला के लिए वार्ड 2, 4, 7, 8, 12, 13, 14 आरक्षित किए गए हैं।

  • कोटड़ा (17 वार्ड): एसटी ओपन के लिए वार्ड 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 11; एसटी महिला के लिए वार्ड 4, 9, 10, 12, 13, 14, 15, 16 तथा अनारक्षित ओपन के लिए वार्ड 17 तय हुआ है।

  • सुलाव (15 वार्ड): एसटी ओपन के लिए वार्ड 3, 4, 5, 6, 10, 11, 12, 14; एसटी महिला के लिए वार्ड 1, 2, 7, 8, 9, 13, 15 तथा अनारक्षित ओपन के लिए वार्ड 4 आरक्षित हुआ है।

  • गोगुंदा (19 वार्ड): एससी ओपन के लिए वार्ड 14; एससी महिला के लिए वार्ड 5; एसटी ओपन के लिए वार्ड 3, 6, 10, 11, 16; एसटी महिला के लिए वार्ड 7, 12, 15, 17; ओबीसी ओपन के लिए वार्ड 4; अनारक्षित ओपन के लिए वार्ड 1, 9, 19 तथा अनारक्षित महिला के लिए वार्ड 2, 8, 13, 18 आरक्षित किए गए हैं।

  • सायरा (15 वार्ड): एससी ओपन के लिए वार्ड 6; एसटी ओपन के लिए वार्ड 1, 2, 9, 12; एसटी महिला के लिए वार्ड 5, 8, 13, 15; ओबीसी ओपन के लिए वार्ड 14; अनारक्षित ओपन के लिए वार्ड 4, 7, 11 तथा अनारक्षित महिला के लिए वार्ड 3, 10 तय हुए हैं।

आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद उदयपुर जिले के ग्रामीण अंचलों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और भावी दावेदारों ने चुनावी गोटियां बिछाना शुरू कर दिया है।

About Author

Leave a Reply