उदयपुर। असम के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया द्वारा गुरुवार को 60.44 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम में पूर्व महापौर रजनी डांगी, पूर्व सभापति युधिष्ठिर कुमावत, रवींद्र श्रीमाली विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, नगर निगम की विभिन्न समितियां के अध्यक्ष, पार्षद, निगम निर्माण शाखा के अधिकारी कर्मचारी एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित थे, लेकिन निगम के प्रेसनोट व उसके साथ भेजी गई तस्वीरों में कितने लोग दिखाई दे रहे हैं? यह एक सवाल है, दूसरा सवाल क्या अन्य लोगों को राजनीतिक दृष्टि से फ्रेम से बाहर किया जा रहा है?


बहरहाल कार्यक्रम में उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टाक उपमहापौर पारस सिंघवी, निर्माण समिति अध्यक्ष ताराचंद जैन, समाजसेवी भगवान छाबड़ा, ओ पी चपलोत आदि कई सम्मानित नागरिक मौजूद थे।
प्रेसनोट के मुताबिक निगम उपमहापौर पारस सिंघवी ने बताया कि असम के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया द्वारा अपने विधायक कार्यकाल में शहर के विकास कार्यों हेतु धन राशि जारी की गई थी। अब सभी प्रकार की ओपचारिकता को पूर्ण करते हुए नगर निगम द्वारा वार्ड 49 रेगर कॉलोनी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलोचिस्तान के झर्जर भवन को ध्वस्त कर नए भवन का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। 30.44 लाख रुपए की लागत से भवन का निर्माण करवाया जाएगा। भवन में भूतल पर कमरों का निर्माण, प्रथम तल पर दो कमरों का निर्माण सहित भवन की रिपेयरिंग एवं मरम्मत का कार्य किया जाएगा।

इसी तरह वार्ड 61 अशोक नगर गौशाला में सी.सी रोड व पानी की टंकी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह कार्य 30 लाख की लागत से संपन्न होंगे। निर्मित पानी की टंकी की क्षमता 60 हजार लीटर होंगी। यह भूतल से लगभग 20 फीट ऊपर बनाई जायेगी जिससे पास के शमशान में भी पानी की आपूर्ति आसानी से हो सकेगी। इसी के साथ यही पर स्नानघर का रिनोवेशन कार्य, सीसी रोड निर्माण कार्य भी संपन्न होंगे।
इसके बाद बताया गया कि राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने क्या कहा?

कटारिया ने कहा कि शहर ने मुझे बहुत ऊंचाइयों पर पहुंचाया है तो मेरा भी कर्तव्य है कि इस शहर का चहूं मुखी विकास होना चाहिए। नैसर्गिक सौंदर्य के चलते यह शहर पूरे विश्व में अपना अलग स्थान रखता है। हमें केवल इसे संजो कर रखना है। देवास योजना या कोई अन्य महत्वपूर्ण कार्य हो उदयपुर शहर को कभी भी विकास में कमी नहीं रखना दी जाएगी। कटारिया ने कहा कि हमने कभी भी जाति धर्म को लेकर विकास कार्य नहीं किया है। जितना मंदिर में कार्य करवाया होगा उतना ही मस्जिद में भी काम करवाया है। एलिवेटेड रोड के लिए सभी शहरवासियों को एक राय होकर इसमें आगे बढ़ने का आग्रह किया है।




About Author
You may also like
मानसून मेंटेनेंस या सिर्फ खानापूर्ति? पहली ही बारिश में उदयपुर हुआ गुल, निगम के दावों की खुली पोल
महाराणा प्रताप जयंतीअ: डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया विशेष पूजन, युवाओं को दिया राष्ट्रसेवा का संदेश
लियोनेल मेस्सी का ऐतिहासिक धमाका : 39 की उम्र में दागी विश्व कप हैट्रिक, अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से हराया
महाराणा प्रताप शौर्य और मातृभूमि प्रेम के प्रतीक : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता इकराम राशिद कुरैशी
उदयपुर : विद्यापीठ में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम, अश्वारूढ़ प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि
