उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर में टीचर के कहने पर एक छात्र को क्लास के दूसरे छात्रों से थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। यूपी में रहने वाले वकील एस एम हैदर रिजवी ने मुजफ़्फ़रनगर में अपनी क्लास में एक छात्र को दूसरों से पिटवाने वाली टीचर के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

नुहूं में निकलेगी यात्रा
विश्व हिंदू परिषद ने कहा है कि नूंह में 28 अगस्त को ‘शोभा यात्रा’ निकाली जाएगी. उसने कहा है कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों के लिए प्रशासन से अनुमति लेने की कोई जरूरत नहीं है।
चंद्रयान-3 मिशन
इसरो ने कहा है कि चंद्रयान-3 मिशन के तीन मिशनों में से दो के उद्देश्य पूरे हो चुके हैं. तीसरे उद्देश्य के तहत वैज्ञानिक प्रयोग हो रहे हैं. सभी पे लोड भी ठीक तरह से काम कर रहे हैं।
फ्रांस के राजदूत
नीजेर के सैनिक शासन ने फ्रांस के राजदूत को 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने को कहा है। नीजेर के इस आदेश के बाद फ्रांस ने कहा है कि तख्तापलट करने वालों को इसका कोई अधिकार नहीं है कि वे राजदूत को बर्खास्त करे।
लालू और जातीय जन गणना
लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि हम लोग अभी जातीय जनगणना करवाए हैं. इस जातीय जनगणना को दिल्ली में जो सरकार है, वो नफरत की दृष्टि से देख रही है. अटॉर्नी जनरल कोर्ट में जाकर विरोध कर रहे हैं।
फ़ुटबॉल फ़ेडेरेशन
स्पेन के फ़ुटबॉल फ़ेडेरेशन के अध्यक्ष लुई रूबियालेज़ को ‘किस विवाद’ में फीफा ने निलंबित कर दिया है. फीफा की अनुशासन कमेटी ने इसकी जानकारी दी है।
मदुरै रेल हादसा
मदुरै रेल हादसे में घायल एक यात्री ने बताया है कि जिस समय में आग लगी उस वक्त वो और उनके साथ के लोग सो रहे थे और दरवाजे और खिड़कियां बंद थीं।
About Author
You may also like
बजरंगबली के आह्वान के साथ गूंजेगी रामधुन : लेकसिटी में आज से वृंदावन के कलाकारों द्वारा जीवंत होगी मर्यादा पुरुषोत्तम की लीला
How Personal Essays Reveal Growth Through Travel Education and Love
स्मृति शेष : भट्टियानी चौहट्टा की ‘रजनी (गीता देवी)’ और एक सादगी भरी विदाई
उदयपुर डायरी : रात का खाना, चौड़ी सड़कें और बदलते शहर की तस्वीर
एक्शन मोड में नवनिर्वाचित महापौर: दिन में जनसमस्याओं का समाधान, युवाओं को रोजगार की राहत और रात में सड़कों पर उतरकर परखी शहर की व्यवस्थाएं
