कोलंबो। भारत ने जीता एशिया कप, फ़ाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया। कप के फाइनल मुकाबले में जीत का श्रेय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज को दिया जा रहा है।

भारत की तरफ़ से मोहम्मद सिराज ने मैच में कुल छह विकेट लिए। उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया। सिराज के यहां तक पहुंचने और इंडियन क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने की कहानी संघर्षों से भरी रही है।

साल 1994 में जन्मे सिराज के पिता मोहम्मद गौस ऑटो चालक थे। परिवार की आमदनी सीमित थी इसलिए सिराज को कभी किसी क्रिकेट अकादमी में जाने का मौका नहीं मिला।
उन्होंने टेनिस गेंद से लगातार गेंदबाज़ी करके क्रिकेट का ककहरा सीखा। हालांकि शुरू में उनकी ज़्यादा दिलचस्पी बल्लेबाज़ी में थी। इसके बाद वे रणजी खेलने में सफल हुए। आईपीएल में जब उनकी बेस कीमत से कई गुना में खरीदा गया तो लोगों का ध्यान उनकी तरफ गया।
पीएम मोदी को राहुल ने दी जन्मदिन पर मुबारकबाद
पीएम मोदी के जन्मदिन पर राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं।
ओवैसी ने दिया था नई संसद का आइडिया
ओवैसी बोले- मैंने ही सबसे पहले पीएम मोदी से संसद की नई बिल्डिंग बनाने के लिए कहा था।
महिला आरक्षण
कांग्रेस कार्यसमिति ने मांग की है कि संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण विधेयक को पास किया जाए।
नीरज चोपड़ा
नीरज चोपड़ा डायमंड लीग चैंपियनशिप के फ़ाइनल मुक़ाबले में दूसरे नंबर पर रहे।
हॉलीवुड रेप केस
हॉलीवुड के जाने-माने कलाकार रसेल ब्रांड पर चार महिलाओं ने यौन शोषण, बलात्कार के आरोप लगाए हैं. ये मामले 2006 से 2023 के बीच के हैं. रसेल ने आरोपों से किया इनकार.
About Author
You may also like
उदयपुर के 451 साल पुराने महालक्ष्मी मंदिर में सवा 8 लाख की पोशाक : कमल नहीं, गुप्त सफेद हाथी पर विराजती हैं माता, भोर से उमड़ा आस्था का सैलाब
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में दीपावली स्नेह मिलन में की शिरकत: कहा—अंतिम व्यक्ति की खुशहाली ही असली रामराज्य, विकसित भारत के संकल्प को राजस्थान करेगा साकार
राजस्थान में रोमानिया की 70 वर्षीय महिला पर्यटक की मौत: शेखावाटी भ्रमण के दौरान सीने में उठा था तेज दर्द, हार्ट अटैक की आशंका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: वीर जवानों के संग त्योहार मनाने की परंपरा रखेंगे जारी
चौराहे पर बदली खाकी की छवि : दिवाली की पूर्व संध्या पर ट्रैफिक सुधारने खुद सड़क पर उतरीं डिप्टी छवि शर्मा
