
अलास्का। अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की बहुप्रतीक्षित मुलाकात तीन घंटे चली। बैठक का मुख्य एजेंडा यूक्रेन युद्ध और वैश्विक सुरक्षा रहा।
बैठक के बाद दोनों नेता संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे, लेकिन यह केवल 12 मिनट तक चली। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई सवाल नहीं लिया और सिर्फ संक्षिप्त बयान देकर लौट गए।
ट्रम्प ने कहा—“बैठक बहुत सकारात्मक रही। हमने कई बिंदुओं पर सहमति जताई, लेकिन कोई औपचारिक डील नहीं हुई। समझौता तभी होगा जब अंतिम रूप दिया जाएगा।”
पुतिन ने भी स्पष्ट किया कि—“मेरे लिए रूस की सुरक्षा सर्वोपरि है। अगली बैठक मॉस्को में करने का सुझाव दिया है।”
दोनों नेताओं के तुरंत मंच से चले जाने के बाद माहौल में हल्की निराशा देखी गई।
यह पुतिन का लगभग 10 साल बाद अमेरिका दौरा था। अलास्का पहुंचने पर उनका स्वागत अमेरिकी B-2 बॉम्बर की मौजूदगी में हुआ। रेड कार्पेट पर कदम रखते ही ट्रम्प ने तालियां बजाईं और फिर दोनों एक ही कार में बैठकर बैठक स्थल की ओर रवाना हो गए।
About Author
You may also like
34 हज़ार फीट पर भारतीय संस्कार और शौर्य : जब कैप्टन स्मित के अदम्य साहस के आगे नतमस्तक हुई दुनिया
उदयसागर की छाती पर पांच साल का शाही अट्टहास
साउथ अफ्रीका के बाद भारत बना 400+ चेज करने वाला दूसरा देश : गिल के ऐतिहासिक दोहरे शतक से वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली धमाकेदार जीत
दुबई से इजराइल जा रही उड़ान में कॉकपिट के भीतर पायलटों में खूनी संघर्ष : सऊदी अरब के ताबूक में इमरजेंसी लैंडिंग
उदयपुर में रामलीला की वापसी : जब डिजिटल दौर में मंच पर उतरते हैं मर्यादा पुरुषोत्तम
