नई दिल्ली – तमिलनाडु के कन्याकुमारी में स्थित विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ध्यान साधना शुक्रवार को भी जारी रही। पहले वीडियो में पीएम मोदी मेमोरियल के ध्यान मंडप हॉल में ध्यानमग्न दिखाई दिए। इससे पहले, सुबह-सुबह उन्होंने कन्याकुमारी के संगम पर पूजा अर्चना की।
प्रधानमंत्री मोदी करीब ढाई महीने के चुनाव प्रचार के बाद गुरुवार को कन्याकुमारी पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने शाम को कन्याकुमारी देवी मंदिर में पूजा की। मेमोरियल हॉल जाने से पहले उन्होंने तिरुवल्लुवर, रामकृष्ण परमहंस, मां शारदा देवी और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं के सामने भी प्रार्थना की।
प्रधानमंत्री मोदी 1 जून तक कन्याकुमारी में रहेंगे। इस दौरान जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भाजपा ने अपने नेताओं से वहां ज्यादा भीड़ न लगाने के निर्देश दिए हैं।
लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान 16 मार्च से 30 मई के बीच पीएम मोदी ने 75 दिन में 206 जनसभाएं तथा रोड शो किए और 80 साक्षात्कार दिए। औसतन उन्होंने हर दिन करीब तीन सार्वजनिक कार्यक्रम किए।
उन्होंने भीषण गर्मी के बीच 150 घंटे बिताए और मीडिया के एक हजार से ज्यादा प्रश्नों का उत्तर दिया।
About Author
You may also like
सस्टेनेबिलिटी का वैश्विक मानक : हिन्दुस्तान जिंक का यशद भवन कॉर्पोरेट एक्सीलेंस और LEED प्लेटिनम रेटिंग से पुनः अलंकृत
राजस्थान राज्य विश्वविद्यालय अशैक्षणिक अधिकारी-कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार
NATIONAL BULLETIN : Major News Headlines from India and Around the World
विधायक ताराचंद जैन की तत्परता से टला उदयपुर का जल संकट: 72 घंटे के तुगलकी फरमान पर रोक, 48 घंटे में ही होगी जलापूर्ति
भ्रष्टाचार की इस अनवरत दास्तान का अंत कहां? उदयपुर के बाद अब राजसमंद में 25 लाख की रिश्वत का नंगा नाच
