जिस्म की मौत कोई मौत होती नहीं।
जिस्म मर जाने से इन्सान नहीं मिट जाते ।।
वे चले गए , पर हमारे दिलों- दिमाग़ पर राज करते रहेंगे।

वो अजमेर यूनिवर्सिटी के कुलपति थे, शिक्षक रहे, किसी राजनेता से उनका व्यक्तित्व कम नहीं था। वो कमजोर से कभी नहीं, हर बार ताकतवरों से टकराए। जी हां हम बात कर रहे हैं स्व. प्रो. विजय श्रीमाली की। 21 जुलाई को उनकी पंचम पुण्यतिथि है। शहर की वो एक ऐसी शख्सियत थे जो आज भी लोगों के दिलों दिमाग पर राज करते हैं। उदयपुर शहर में उन्हें उनकी यार बाजी के कारण जाना जाता है। परिवार, रिश्तेदार, समाज, दोस्तों को ही नहीं बल्कि अनजान लोगों की भी वो कई बार हद से बाहर जाकर मदद कर देते थे। यही उनकी खासियत थी। जिस किसी ने भी उनकी मदद की हो, उनको वो कभी नहीं भूल पाए।


लाग लपेट से कोसों दूर रहने वाले प्रो. विजय श्रीमाली की पूर्व सभापति युधिष्ठर कुमावत, अनिल सिंघल, कमर इकबाल, पूर्व आईपीएस रहे स्व. फिरोज खान, आईपीएस दिनेश एमएन जैसे लोगों से खूब पटती थी। पूर्व सांसद स्व. भानुकुमार शास्त्री उनके राजनीतिक गुरु थे।
राजनीति में उन्होंने राजनीति ज़रूर की, पर द्वेश नहीं पाला, बल्कि विरोधियों की भी जरूरत पड़ने पर मदद की। संघ विचारधारा से होने के हर समाज और धर्म के लोगों में उनके प्रगाढ़ संबंध थे। वे अद्वितीय संगठन क्षमता के धनी थे। वो पर्यावरण प्रेमी भी थे, लॉ कॉलेज में डीन रहते हुए उन्होंने कैंपस में पेड़ पौधों लगाकर पक्षियों के लिए बगिया तैयार कर दी थी जो आज भी कायम है।
आम जनता की नब्ज पर हाथ रखकर जनता का मिज़ाज भाप लेने के साथ ही प्रो. श्रीमाली प्रशासन तंत्र पर भी नकेल कसने में माहिर थे। वे जानते थे तंत्र को कैसे गुनिये में रखना , इशारे में अपनी भाषा समझा देते थे। किसी की हिम्मत नहीं की इशारा नहीं समझें। जो नहीं समझा, समझो गया।
बहरहाल प्रो. विजय श्रीमाली की पुण्यतिथि पर परिवार, दोस्तों व समाजजनों की ओर से शुक्रवार को कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के पूर्व कुलपति एवं शिक्षाविद प्रो० विजय श्रीमाली के पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर शहर भर में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। प्रो. श्रीमाली की पुण्यस्मृति में पुष्पांजलि का कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे श्री संस्कार भवन, टाइगर हिल पर रखा गया है। कार्यक्रम में शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र के व्यक्ति भाग लेंगे। संस्कार भवन संस्थान की ओर से वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी रखा गया है।
प्रो. विजय श्रीमाली फाउंडेशन की ओर से महाराणा भूपाल जनरल हॉस्पिटल में रोगियों के परिजनों को सांय 5 बजे से भोजन करवाया जाएगा। दक्षिणमुखी मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। पैतृक गांव पुनावली राजसमंद में स्मृति में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी कल आयोजित होगा।
About Author
You may also like
Heritage of the Pink City Meets a Champion’s Spirit: P.V. Sindhu to Run for Zero Hunger on Jaipur’s Streets as the City Enters Its 300th Year
उदयपुर जिला परिषद चुनाव में सत्ता और नैतिकता का द्वंद्व : हिम्मत सिंह झाला की जीत, बीजेपी ने खोई सिद्धांत व नैतिकता, कांग्रेस को चुल्लूभर पानी की जरूरत
भावना चौधरी को मिली पीएच.डी. की उपाधि: डूंगरपुर के आसपुर क्षेत्र में भूमिगत जल में फ्लोराइड की मात्रा और उसके सतत रासायनिक उपचार पर किया शोध
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल में 78वां एनसीसी स्थापना दिवस व स्पिक मैके का संगीतमय आयोजन : राष्ट्रभक्ति की गूंज के साथ बिखरी मालवा की निर्गुण भक्ति संगीत की छटा
उदयपुर का बढ़ा मान: भगवान स्वरूप वैष्णव भारतीय क्याकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल
